अल्मोड़ा जिले की नई SSP बनी IPS रचिता जुयाल, पिता से मिली पुलिस अफसर बनने की प्रेरणा

IPS Rachita Juyalआईपीएस रचिता जुयाल को अल्मोड़ा जिले का नया एसएसपी बनाया गया है। इससे पूर्व रचिता जुयाल एडीसी गवर्नर के पद पर तैनात थी
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
ips rachita juyal: Uttarakhand IPS Transfer 25 February Almora SSP IPS Rachita Juyal
Image: Uttarakhand IPS Transfer 25 February Almora SSP IPS Rachita Juyal

अल्मोड़ा: आज उत्तराखंड शासन ने बड़ा फेरबदल किया है।

Uttarakhand IPS Transfer 25 February

तीन आईपीएस अधिकारियों के तबादले किये गए हैं। आईपीएस अमित श्रीवास्तव को एडीसी राज्यपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आइपीएस प्रदीप कुमार राय को 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार कमांडेंट की जिम्मेदारी दी गई है।

Almora SSP IPS Rachita Juyal

आईपीएस रचिता जुयाल को अल्मोड़ा जिले का नया एसएसपी बनाया गया है। इससे पूर्व रचिता जुयाल एडीसी गवर्नर के पद पर तैनात थी। रचिता बागेश्वर जिले की एसपी भी रह चुकी हैं। पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उन्हें 2020 में अपना एडीसी नियुक्त किया था। गौरतलब है कि रचिता के पिता भी पुलिस सेवा में रह चुके हैं। पिता की देखा-देखी उन्होंने भी पुलिस सेवा में आने का मन बनाया। साल 2015 में उन्होंने UPSC क्लियर किया और आईपीएस अधिकारी बन गईं।