Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
ऋषिकेश: शांत कहे जाने वाले ऋषिकेश में अब शायद वो बात नहीं रही। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कभी यहां अंकिता की हत्या हो जाती है। उसके बाद केदार भंडारी का मामला तूल पकड़ता है और अब ईशान अवस्थी मामला सुर्खियों में है।
ईशान अवस्थी..22 साल का ये लड़का लखनऊ से ऋषिकेश आकर योग प्रशिक्षक के तौर पर काम कर रहा था। 19 फरवरी को ईशान अचानक लापता हो गया। ईशान के पिता महावीर अवस्थी का कहना है कि उन्हें बताया गया कि उनका बेटा ईशान गंगा में डूब गया। 19 फरवरी से लेकर आज 28 फरवरी हो गई लेकिन ईशान का शव नहीं मिला। आगे पढ़िए
ईशान योग विद्या मंदिरम् में योग प्रशिक्षक था। ईशान के पिता ने योग विद्या मंदिरम् के प्रबंन्धक मोनु शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ईशान के पिता ने पुलिस को लिखित में दिया है कि योग विद्या मंदिरम् के प्रबंधक मोनु शर्मा से जब उन्होंने अपने बेटे के बारे में पूछा तो मोनु शर्मा ने उनसे अभद्रता की। ईशान के पिता का आरोप है कि मोनु शर्मा ने साजिश के तहत उनके बेटे को मरवाया है। अहम बात यह है कि पुलिस ने इस संबंध में कोई भी केस दर्ज नहीं किया है। ईशान के पिता महावीर का कहना है कि वो इस संबंध में एसएसपी से भी मिले लेकिन उन्होंने भी सिर्फ जांच का ही आश्वासन दिया। 10 दिन बीत चुके हैं और ईशान का शव बरामद नहीं हुआ है। पिता को किसी बड़ी अनहोनी का डर सता रहा है। देखना है कि आगे क्या होता है।