Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
ऋषिकेश: ऋषिकेश में तेज रफ्तार से कार चला रहे दारोगा के बेटे को स्थानीय लोगों ने टोका तो वो गलती मानने के बजाय उनसे उलझ पड़ा।
कहने लगा कि वो दारोगा का बेटा है, उसने कार के शीशे के पास अपने पिता की खाकी रंग की टोपी भी रखी हुई दिखाई। लोगों ने नाराजगी जताई तो उसने गाली-गलौच भी की। बाद में पुलिस दारोगा के बेटे और उसके साथियों को पकड़ कर थाने ले गई, उनका एमवी एक्ट के तहत चालान काटा गया। घटना कोयल घाटी क्षेत्र की है, जहां यूपी के बुलंदशहर में तैनात एक दारोगा के बेटे ने दो युवतियों सहित तीन दोस्तों के साथ खुलेआम दबंगई दिखाई। जानकारी के मुताबिक दारोगा का बेटा तेज रफ्तार से कार चला रहा था। कई लोग कार से टकराते-टकराते बचे। आगे पढ़िए
एक बाइक सवार ने कार चला रहे युवक को सही से कार चलाने की नसीहत दी तो वो भड़क गया। उसने युवक को गालियां देनी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि कार सवार ने कई बाइकों को भी टक्कर मारी। पीछा करने के बाद लोगों ने कार सवार को रोक लिया। खुद को घिरा देखकर युवक ने खुद को उत्तर प्रदेश पुलिस के दारोगा का बेटा बताते हुए रौब दिखाया। तब गुस्साए लोगों ने पुलिस बुला ली। पुलिस युवक और उसके साथियों को पकड़कर कोतवाली ले गई। कोतवाली पुलिस ने बुलंदशहर में तैनात युवक के दारोगा पिता को फोन भी किया। जिस पर पिता ने भी अपने बेटे को जमकर फटकार लगाई। पुलिस ने दारोगा के बेटे और उसके साथियों को फटकार लगाने के बाद एमवी एक्ट में कोर्ट चालान कर छोड़ दिया।