Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को रामलीला मैदान, हल्द्वानी में नकल विरोधी कानून लागू और पारित करने के उपलक्ष्य में जनसभा को संबोधित किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का दायित्व है कि युवाओं के भविष्य को सुरक्षित, संरक्षित एवं परीक्षा में पारदर्शिता लायी जाए। मुख्यमंत्री धामी ने घोषणा करते हुए कहा कि समूह 'ग' की कोई भी परीक्षा चाहे वह लोक सेवा आयोग की परिधि से बाहर की हो या लोक सेवा आयोग की परिधि के भीतर द्वारा कराई जा रही हो। सभी परीक्षाओं में साक्षात्कार की व्यवस्था तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी जाए। इसमें तकनीकी और गैर तकनीकी पद भी सम्मिलित होंगे अर्थात् जेई जैसे तकनीकी पदों में भी साक्षात्कार की व्यवस्था पूर्ण रूप से समाप्त कर दी जाएगी।
उच्च पदों में जहाँ साक्षात्कार आवश्यक हो, जैसे- पी०सी०एस० या अन्य उच्च पद वहाँ भी साक्षात्कार का प्रतिशत *कुल अंकों के 10 प्रतिशत से ज्यादा न रखा जाय।
साक्षात्कार में किसी भी अभ्यर्थी को यदि 40 प्रतिशत से कम और 70 प्रतिशत से अधिक दिए जाते हैं तो साक्षात्कार लेने वाले व्यक्ति या बोर्ड को इसका स्पष्ट कारण बताना होगा।