गजब हाल है! ऋषिकेश में गंगा तट पर शराब का ठेका, दारू पीने वालों की मौज..लोग परेशान

लोगों ने कहा कि मंदिर के पास शराब का ठेका संचालित होने से श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंच रही है।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Rishikesh Ganga Beach Liquor Store: Liquor Store on Rishikesh Garud Chatti Ganga bank
Image: Liquor Store on Rishikesh Garud Chatti Ganga bank

ऋषिकेश: ऋषिकेश में नीलकंठ मोटर मार्ग पर गरुड़ चट्टी के पास संचालित हो रहे शराब ठेके के खिलाफ लोगों ने मोर्चा खोल दिया है।

Liquor Store on Rishikesh Garud Chatti

लोग शराब ठेके को हटाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर के पास शराब का ठेका संचालित होने से श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंच रही है। लोग गंगा तटों पर शराब पीते दिखाई देते हैं, जिससे गंगा की पवित्रता नष्ट हो रही है। मामला लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र का है। जहां नीलकंठ मंदिर मार्ग के पास खुले शराब के ठेके को शिफ्ट करने की मांग को लेकर लोग धरने पर बैठे। पुलिस ने लोगों को मौके से हटाने की कोशिश की, लेकिन लोग नहीं हटे। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और शराब का ठेका जल्दी शिफ्ट नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी। स्थानीय लोगों ने शराब ठेका संचालक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

उन्होंने कहा कि रसूख के बल पर ठेकेदार मिलीभगत से रत्तापानी के नाम पर आवंटित हुए शराब के ठेके को गरुड़ चट्टी मंदिर के पास उदयपुर तल्ला में संचालित कर रहा है। जबकि तत्कालीन डीएम ने शराब के ठेके को शिफ्ट करने के आदेश जारी किए हुए हैं। जिसकी कॉपी उनके पास मौजूद है। नीलकंठ रोड पर गरुड़ चट्टी मंदिर के पास शराब का ठेका संचालित होने से मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंच रही है। शराब ठेका पार्क क्षेत्र में खुला है, जिस वजह से कई बार शराब लेने आए लोगों पर हाथी हमला कर चुका है। लोग गंगा के किनारे शराब पीते हैं, जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। क्षेत्र में शराब का ठेका होने की वजह से कई लोग अपनी जान गवां चुके हैं। इसलिए जनहित में शराब के ठेके को मंदिर के पास से शिफ्ट किया जाना जरूरी है।