उत्तराखंड में दारू पीने वालों को झटका, महंगी होने जा रही है शराब..जानिए कितने बढ़ेंगे दाम

वो लोग जिन्हें विदेशी शराब पसंद है, उन्हें इसे चखने के लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंगे..जी हां उत्तराखंड में विदेशी शराब के रेट बढ़ने जा रहे हैं।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
liquor expensive Uttarakhand: Foreign liquor will be expensive in Uttarakhand
Image: Foreign liquor will be expensive in Uttarakhand

देहरादून: होली से पहले गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए। हर जगह महंगाई का असर दिख रहा है। अब प्रदेश में शराब के शौकीनों को भी मयखाने से मायूस होकर लौटना पड़ सकता है।

Foreign liquor will be expensive in Uttarakhand

खासकर वो लोग जिन्हें विदेशी शराब पसंद है, उन्हें इसे चखने के लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि राज्य सरकार ने विदेशी शराब की कीमतें बढ़ाने की तैयारी कर ली है। सूत्रों की मानें तो उत्तराखंड में नए वित्तीय वर्ष में विदेशी शराब 15 फीसदी तक महंगी हो सकती है। वित्त विभाग शराब से कमाई का लक्ष्य 4000 करोड़ करने के पक्ष में है। इसके लिए विदेशी शराब की कीमत में इजाफा किया जा सकता है। यूपी में भी शराब महंगी हो गई है। धामी सरकार भी सीएम योगी की राह पर है। इसी कड़ी में उत्तराखंड में विदेशी शराब के दाम बढ़ाने की तैयारी है, ताकि राजस्व के स्त्रोत बढ़ाए जा सकें। आगे पढ़िए

एक दिन पहले मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने जीएसटी, खनन, ऊर्जा, वन और आबकारी महकमों के साथ इस पर मंथन भी किया। राज्य में जीएसटी के बाद सबसे ज्यादा राजस्व आबकारी विभाग से मिलता है। आबकारी विभाग पर हमेशा राजस्व बढ़ाने का दबाव रहता है। विदेशी शराब से अधिक राजस्व प्राप्त करने के मकसद से इसकी कीमत में बढ़ोतरी करने की प्लानिंग है। बात करें पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश की तो आबकारी नीति 2023-24 में शराब और बीयर की दुकानों की लाइसेंस फीस दस फीसदी बढ़ाई गई है। सरकार ने अगले वित्तीय वर्ष में आबकारी विभाग से करीब 45 हजार करोड़ रुपये का राजस्व जुटाने का लक्ष्य तय किया है। अब ऐसा ही कुछ उत्तराखंड में भी होने जा रहा है।