उत्तराखंड में डिप्टी कलेक्टर की कितनी होती है सैलरी, सुविधाएं क्या मिलती हैं? 2 मिनट में आप भी जान लीजिए
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: Salary and facilities of Deputy Collector DSP in Uttarakhand
देहरादून: अगर आप भी सरकारी नौकरी के सपने देख रहे हैं तो यह खबर आपके लिए लाभदायक होने वाली है।
Salary and facilities of Deputy Collector DSP in Uttarakhand
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग यानी यूकेपीएससी में चयन होने पर सैलरी के साथ कई तरह के सुविधाएं दी जाती हैं। ऐसे में यूकेपीएससी एक अच्छा विकल्प है। अगर आप भी यूकेपीएससी के तहत नौकरी करना चाहते हैं, तो इन बातों के बारे में आपको पता होना चाहिए। यूकेपीएससी के तहत चयन होने पर उम्मीदवारों को सैलरी के साथ कई सुविधाएं मिलती हैं। आयोग यूकेपीएससी की परीक्षा दो चरणों में आयोजित करता है, और यूकेपीएससी परीक्षाओं के लिए योग्य होने के लिए उम्मीदवार को कम से कम तीन साल की ग्रेजुएट की डिग्री के साथ भारतीय नागरिक होना चाहिए। आगे पढ़िए
वहीं परीक्षा के लिए योग्य होने के लिए उम्मीदवारों की आयु कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए। यूकेपीएससी परीक्षा के लिए आवेदन करने से पहले, उम्मीदवार को वेतन पैकेज और इससे मिलने वाले लाभों के बारे में पता होना चाहिए।डिप्टी कलेक्टर का मासिक वेतन 15600- 39100, और ग्रेड पे- 5400 होता है। डीएसपी का मासिक वेतन 15600- 39100, एवं उसका ग्रेड पे- 5400 होता है। जेल सुपरिटेंडेंट का मासिक वेतन 15600- 39100, एवं ग्रेड पे- 5400 होता है। यूकेपीएससी में यात्रा भत्ता, अर्न लीव अलाउंस, हाउस रेंट और प्रतिपूरक भत्ता, सामान्य महंगाई भत्ता भी मिलता है। कुल मिला कर, यूकेपीएससी युवाओं को जॉब सिक्योरिटी के साथ ही अच्छा वेतन और अन्य सुविधाएं भी प्रदान करता है