सगाई से लेकर शादी तक लड़की वाले करीब 4 लाख रुपये खर्च चुके थे। जब उन्हें लड़के वालों की नई डिमांड के बारे में पता चला तो वो सन्न रह गए।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: nainital wedding cancel due to dowry
नैनीताल: उत्तराखंड का नैनीताल जिला। यहां बुधवार को एक युवती की बारात आनी थी।
Wedding cancel due to dowry in Nainital
शादी की सारी तैयारियां हो चुकी थीं, दुल्हन तैयार होकर दूल्हे का इंतजार कर रही थी, लेकिन न तो दूल्हा आया और न ही बारात। दुल्हन के परिजनों ने लड़के वालों को फोन किया तो वो कहने लगे कि उन्हें शादी की डेट याद नहीं रही। ये भी कहा कि 1 मार्च की जगह अब 10 मार्च को बारात ले आएंगे, लेकिन उससे पहले दहेज में कार चाहिए होगी। सगाई से लेकर शादी की तैयारियों तक लड़की वाले करीब 4 लाख रुपये खर्च चुके थे। उन्हें जब लड़के वालों की नई डिमांड के बारे में पता चला तो वो सन्न रह गए। ससुराल वालों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं माने। अब पीड़ित पक्ष ने पुलिस में तहरीर दी है। घटना हल्द्वानी के वनभूलपुरा इलाके की है। जहां दुल्हन पक्ष ने दूल्हे के पिता पर दहेज में कार और अन्य सामान की डिमांड करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दहेज में कार की डिमांड कर रहे लड़के वालों ने शादी की डेट दस दिन आगे बढ़ा दी। आगे पढ़िए
इससे नाराज दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। पीड़ित युवती के भाई ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी बड़ी बहन की शादी समीर पुत्र नसीर अहमद निवासी देवराड़ा थराली, चमोली के साथ तय हुई थी। अगस्त 2022 में सगाई हुई और 1 मार्च 2023 को शादी होनी थी। शादी के कार्ड बंट चुके थे। लाखों का सामान खरीद लिया गया था। शादी की तैयारियों में करीब 4 लाख रुपये खर्च हुए। बुधवार 1 मार्च को बारात आनी थी, लेकिन लड़के वाले कहने लगे कि वो शादी की डेट भूल गए। अब 10 मार्च को बारात लाएंगे, लेकिन शादी के दिन कार भी देनी पड़ेगी। बारात में भी सौ की जगह डेढ़ सौ लोग शामिल होंगे। लड़के वालों की बढ़ती डिमांड से नाराज दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। अब आरोपी दूल्हे और उसके पिता समेत 5 लोगों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया गया है।