Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
ऋषिकेश: भानियावाला-जौलीग्रांट-ऋषिकेश फोर लेन से संबंधित एक पॉजिटिव खबर सामने आई है।
यह दो साल में 2025 तक बनकर तैयार हो जाएगा। इस परियोजना के लिए वित्तीय निविदा खुल गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, परियोजना निर्माण के लिए 24 जनवरी 2023 को वित्तीय निविदा आमंत्रित की गई थी। इसमें सात कंपनियों ने निविदाएं दी थीं। इनमें से केसीसी बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड ने सबसे कम 785.31 करोड़ की निविदा दी। इस परियोजना को कार्यदायी एजेंसी दो साल में पूरा करेगी। यानी 2025 तक परियोजना पूरी करने का लक्ष्य है। इस प्रोजेक्ट के तहत रोड के डेंजर जोन खत्म किए जाएंगे। यहां एलिफेंट कॉरिडोर भी बनेगा। रानीपोखरी से ऋषिकेश के बीच 4 एलीफेंट कोरिडोर बनाए जाएंगे। इससे हाईवे पर जंगली जानवरों का खतरा कम हो जाएगा और लोगों के लिए आवाजाही सुरक्षित हो जाएगी। यहां भानियावाला से जौलीग्रांट चौक तक 2.1 किलोमीटर की एलिवेटेड रोड भी बनाई जानी है।