Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र में गजब हो गया। यहां पर एक कलयुगी बीवी की करतूत पता लगी है, जिसके बाद से हर कोई आश्चर्यचकित है।
यहां एक पत्नी ने अपने पति को बुरी तरह पीट दिया। कारण जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। पति ने केवल अपनी पत्नी से खाना मांगा जिस पर उसकी पत्नी ने उसे बुरी तरह पीट दिया। दरअसल रुड़की में पत्नी ने रोटी मांगने पर अपनी पति की जमकर पिटाई करदी। पति ने पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है। मिली गई जानकारी के अनुसार आईआरआई कॉलोनी निवासी एक युवक मजदूरी करके अपना घर चलाता है। आगे पढ़िए
हाल ही में वह मजदूरी करके घर आया और उसने अपनी पत्नी को खाना देने के लिए कहा और उसकी पत्नी ने कुछ देर उसको रुकने के लिए बोला। इस बात को लेकर दोनों के बीच में जबरदस्त झगड़ा हो गया। पति का आरोप है कि पत्नी ने इतनी सी बात पर उसकी डंडे से पिटाई कर दी और उसके कपड़े भी फाड़ दिए। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों के बीच में बीच बचाव कराया। वहीं मारपीट के बाद पति सीधा पुलिस थाने पहुंचा और अपनी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच पड़ताल की जा रही है। आसपास के लोगों ने बताया कि महिला पहले भी कई बार अपने पति के साथ मारपीट कर चुकी है।