गढ़वाल: मायके जाकर प्रेमी के साथ भाग गई पत्नी, 3 साल की बेटी का भी ख्याल नहीं आया

इस घटना का सबसे दुखद पहलू ये है कि महिला की 3 साल की मासूम बेटी है, जिसे उसने छोड़ दिया है। अब मासूम बच्ची की पूरी जिंदगी मां के आंचल के बिना ही बीतेगी।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
rudraprayag women eloped with lover: Rudraprayag Agastyamuni Married Woman Eloped With Lover
Image: Rudraprayag Agastyamuni Married Woman Eloped With Lover

रुद्रप्रयाग: आज के वक्त में इच्छाएं इंसान पर कुछ इस कदर हावी हो गई हैं कि वो सही-गलत का फर्क ही भूल गया है।

Agastyamuni Married Woman Eloped With Lover

अब रुद्रप्रयाग में ही देख लें, यहां विवाहिता ने अपने पति को छोड़कर प्रेमी संग विवाह रचा लिया। इस घटना का सबसे दुखद पहलू ये है कि महिला की 3 साल की मासूम बेटी है, जिसे उसने छोड़ दिया है। अब मासूम बच्ची की पूरी जिंदगी मां के आंचल के बिना ही बीतेगी। घटना रुद्रप्रयाग के बचणस्यूं पट्टी की है। यहां एक गांव में रहने वाली विवाहिता अगस्त्यमुनि विकासखंड में स्थित अपने मायके गई हुई थी। विवाहिता को मायके गए हुए लंबा वक्त हो गया, लेकिन उसने ससुराल की सुध नहीं ली। किसी को फोन भी नहीं किया, न ही बातचीत की। बहू को मायके गए तीन महीने बीत गए तो पति और ससुराल वाले परेशान हो गए।

ससुराल पक्ष के लोग बहू को लेने उसके मायके पहुंचे तो वहां जो पता चला, उसे सुन उनके होश उड़ गए। मायके वालों ने बताया कि विवाहिता तीन महीने पहले ही प्रेमी संग फरार हो गई थी। पति को जब पत्नी के फरार होने की जानकारी मिली तो वो गहरे सदमे में चला गया, मानों उसकी पूरी दुनिया ही उजड़ गई हो। मामला थाने पहुंच गया। ससुराल वाले रुद्रप्रयाग कोतवाली पहुंचे, मायके पक्ष के लोगों को भी बुलाया गया। वहां जब विवाहिता से बातचीत की गई तो उसने साफ कह दिया कि चाहे कुछ हो, वो पति संग ससुराल नहीं जाएगी। ये भी बताया कि उसने प्रेमी संग मंदिर में शादी कर ली है, अब उसी के साथ रहेगी। फिलहाल पति तीन साल की मासूम बच्ची को अपने साथ ले गया है। बताया जा रहा है कि महिला का प्रेमी किसी बैंक में कार्यरत है। पूरे क्षेत्र में ये घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।