Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
रुड़की: रूड़की में गजब हो गया। यहां कैंसर से जूझ रहे एक व्यक्ति की मौत के बाद उसके परिजन श्मशान ले जाने की तैयारी कर रहे थे।
इस बीच अचानक वो बैठकर बोलने लगा और अर्थी से खड़े हो गए। मृतक को जिंदा देख लोगों के होश उड़ गए। उनके परिजन उनको आनन-फानन अस्पताल ले गए। वहां उक्त व्यक्ति को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मृतक का आखिरकार अंतिम संस्कार किया गया। मुर्दे के अचानक ज़िंदा हो जाने से हर कोई दंग रह गया। दरअसल झबरेड़ा कस्बा निवासी 58 वर्षीय दीपक कुमार काफी दिनों से कैंसर बीमारी से जूझ रहे थे। सोमवार सुबह अचानक दीपक की तबीयत खराब हो गई और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। आगे पढ़िए
उनकी मृत्यु के बाद मृतक के परिजनों ने रिश्तेदारों को अंतिम दर्शन के लिए बुला लिया और बिना अस्पताल ले जाए ही अर्थी बनाकर श्मशान घाट ले जाने की तैयारी करने लगे। वहीं आखिरी स्नान कराते समय अचानक दीपक अर्थी से उठ गया और बोला यह सब तुम क्या कर रहे हो। यह नजारा देख लोगों के होश उड़ गए। यह बोलने के बाद दीपक बेहोश हो गया। इसके बाद उसके परिजनों ने आनन-फानन में दीपक को रुड़की अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद उनको अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।