उत्तराखंड: बीच बाजार लड़कियां छेड़ रहा था लड़का, लड़कियों ने ऐसा कूटा कि जिंदगी भर याद रखेगा

युवक सड़क पर जा रही दो युवतियों पर फब्तियां कस रहा था, लेकिन इसके बाद नाराज युवतियों ने जो किया, वो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
boy beaten in roorkee: Two girls beat up boy in Roorkee
Image: Two girls beat up boy in Roorkee

रुड़की: मनचलों का राह चलती लड़कियों पर फब्तियां कसना बेहद आम सी घटना है।

Two girls beat up boy in Roorkee

ज्यादातर मामलों में लड़कियां इस तरह की घटनाओं को इग्नोर कर देती हैं, लेकिन रुड़की में दो युवतियों ने मनचले को ऐसा सबक सिखाया, जिसे वो हमेशा याद रखेगा। युवक सड़क पर जा रही दो युवतियों पर फब्तियां कस रहा था, लेकिन इसके बाद नाराज युवतियों ने जो किया, वो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। दोनों युवतियों ने युवक को पकड़ लिया और उस पर डंडे बरसाने लगीं। इसी दौरान किसी ने मोबाइल से घटना का वीडियो बना लिया, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना सोमवार शाम की है। दो युवतियां सिविल लाइंस क्षेत्र के नीलम टॉकीज रोड से होकर जा रही थी। आगे पढ़िए

तभी एक युवक उनका पीछा करने लगा, उन पर अश्लील कमेंट भी कर रहा था। इससे नाराज युवतियों ने डंडा उठा लिया और बीच सड़क युवक को पीटने लगीं। युवक को पिटते देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सड़क पर जाम भी लग गया। मामला बढ़ते देख युवक जान बचाकर वहां से भागा, हालांकि युवतियों ने तब भी उसे छोड़ा नहीं और काफी दूर तक उसका पीछा करती रहीं। पूरे इलाके में इस घटना की चर्चा हो रही है। लोग मनचले को सबक सिखाने वाली लड़कियों की तारीफ भी कर रहे हैं। वहीं पुलिस ने बताया कि हम वीडियो के आधार पर आरोपी युवक का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल किसी तरह की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर छानबीन की जाएगी।