संयुक्त निरीक्षण के दौरान किए गए 10 वाहन सीज, जिलाधिकारी IAS Saurabh Gaharwar के निर्देशन में सीज वाहनों की सवारियों को अन्य वाहनों से पहुंचाया गया गंतव्य स्थान तक।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
Image: Tehri Garhwal DM IAS Saurabh Gaharwar Traffic Rules Inspection
टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड में कुछ जिलाधिकारी ऐसे भी हैं, जिनकी चर्चाओं अक्सर होती रहती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ऐसे आईएएस अफसरों का काम बोलता है।
IAS Saurabh Gaharwar Traffic Rules Inspection
अब टिहरी गढ़वाल में ही देख लीजिए। जब डीएम ट्रैफिक रूल्स का पालन करवाने सड़क पर उतरे तो एक के बाद एक कई वाहनों के चालान कटने शुरू हो गए। गजब हाल तो ये है कि सरकारी वाहनों में भी ट्रैफिक रूल्स का पालन नहीं हो रहा है। जी हां जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार की उपस्थिति में आज पुलिस, परिवहन एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा टिहरी में वाहनों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा वाहनों में आरसी, डीएल, शीट बेल्ट, इंश्योरेंस, लाइसेंस, हेलमेट, वाहन सवारी, ओवरस्पीड, एल्कोहल, ओवरलोडिंग आदि को चेक किया गया। इस दौरान खबर लिखे जाने तक पुलिस विभाग द्वारा 83 चालान तथा परिवहन विभाग द्वारा 22 चालान कर लिए गए थे। आगे पढ़िए
संयुक्त निरीक्षण के दौरान 10 वाहन सीज किए गए, जिसमें एक बस, 2 टैक्सी तथा 7 दुपहिया वाहन शामिल हैं। जिलाधिकारी द्वारा सीज हुई गाड़ियों की सावरियों को अन्य वाहनों के माध्यम से गंतव्य स्थान तक पहुंचाया गया। टीम द्वारा प्रत्येक सरकारी, गैर सरकारी वाहनों को चेक किया गया। सरकारी वाहनों में ग्राम्य, स्वास्थ्य, पुलिस, राजस्व, मत्स्य, खाद्यान्न, निर्वाचन विभाग की गाड़ियों के शीट बेल्ट न पहनने के कारण चालान किए गए। वहीं अध्यक्ष नगर पालिका चंबा के ड्राइवर एवं पीडी डीआरडीए टिहरी का शीट बेल्ट न पहनने पर चालान किया गया। IAS Saurabh Gaharwar ने साफ संदेश दे दिया है कि नियम सभी के लिए बराबर हैं। इस मौके पर एडीएम के.के. मिश्रा, एएसपी वी.डी. डोभाल, एसडीएम टिहरी अपूर्वा सिंह, एआरटीओ चक्रपाणि मिश्रा, एसएचओ के.एम. भंडारी, तहसीलदार टिहरी आशीष घिल्डियाल सहित टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।