श्री झंडा जी मेले में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने रविवार के लिए रूट डायवर्ट प्लान जारी किया है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Dehradun jhanda mela traffic police route divert plan
देहरादून: देहरादून में ऐतिहासिक श्री झंडा जी मेले की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। रविवार से श्री झंडा मेले का शुभारंभ हो जाएगा। इसमें हिस्सा लेने के लिए देश-विदेश से संगत बड़ी संख्या में श्री दरबार साहिब पहुंच रही हैं।
Dehradun traffic police route divert plan 11 march
प्रशासन ने भी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। ट्रैफिक पुलिस ने रविवार के लिए रूट डायवर्ट प्लान जारी किया है। आप भी घर से बाहर निकलते हुए रूट प्लान का ध्यान रखें, वरना परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। चलिए पहले रूट प्लान के बारे में जान लेते हैं। इसके अनुसार बिन्दाल से तिलक रोड की ओर, तालाब की ओर सभी तरह के चौपहिया वाहन पूरी तरह वर्जित रहेंगे। पीपलमंडी चौक से हनुमान चौक से सहारनपुर चौक की ओर कोई भी वाहन नही भेजा जायेगा। सहारनपुर चौक से दरबार साहिब की ओर किसी भी प्रकार का वाहन नही आयेगा। झण्डा आरोहण के समय बैण्ड बाजार की ओर से दरबार साहिब की ओर किसी भी वाहन को आने की अनुमति नहीं दी जाएगी, ये मार्ग जीरो जोन रहेगा। कांवली रोड गुरुराम राय स्कूल रोड से भी किसी भी प्रकार का वाहन दरबार साहिब की ओर नही आयेगा।
झण्डा आरोहण के समय सहारनपुर चौक, गऊघाट तिराहा, दर्शनीगेट, मोची गली, तालाब के चारों ओर व भण्डारी चौक पर बैरियर लगा दिए जाएंगे, ये मार्ग जीरो जोन रहेंगे। मातावाला बाग से समस्त संगतो के वाहनों को भंडारीबाग/बॉम्बे बाग पार्किंग स्थल पर ही पार्क कराया जायेगा।. हिमाचल प्रदेश, हरियाणा से आने वाले वाहनों का रूट सिंगनीवाला–नयागांव–शिमला बाईपास चौक– मातावाला बाग पार्किंग स्थल रहेगा। पंजाब, उत्तरप्रदेश से आने वाले वाहनों का रूट आशारोड़ी होते हुए शिमला बाई पास चौक से मातावाला बाग पार्किंग स्थल रहेगा। हरिद्वार रोड से आने वाले वाहनों का रूट रिस्पना व कारगी चौक से होते हुए भंडारी बाग पार्किंग स्थल रहेगा। पार्किंग के लिए क्या व्यवस्था है, ये भी बताते हैं। मेले के मद्देनजर बॉम्बे बाग, झंडा ग्राउंड पार्किंग, विराट पार्किंग, हिंदू नेशनल स्कूल पार्किंग में वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है। ट्रैफिक पुलिस ने आमजन से वाहनों का प्रयोग कम करने और ट्रैफिक प्लान का पालन करने की अपील की है।