देहरादून में आज कई इलाके बने जीरो जोन, पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन प्लान

Dehradun jhanda mela traffic plan 12 march ऐतिहासिक श्री झंडा मेला के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Dehradun jhanda mela traffic plan 12 march: Dehradun jhanda mela traffic plan 12 march
Image: Dehradun jhanda mela traffic plan 12 march

देहरादून: ऐतिहासिक श्री झंडा मेला के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है।

Dehradun jhanda mela traffic plan 12 march

मेले में दुनियाभर से आए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता है, ऐसे में शासन-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई इलाकों को जीरो जोन घोषित किया गया, जबकि कई जगह रूट डायवर्ट किया गया। शहर में घूमते वक्त किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए ट्रैफिक प्लान देखकर ही लोग घर से निकले। रूट प्लान के अनुसार सहारनपुर चौक से दरबार साहिब की ओर किसी भी प्रकार का वाहन नही आएगा। पीपलमंडी चौक से हनुमान चौक से सहारनपुर चौक की ओर कोई भी वाहन नही भेजा जायेगा। कांवली रोड गुरुराम राय स्कूल रोड से भी कोई वाहन दरबार साहिब की ओर नही आयेगा। आगे पढ़िए

बिन्दाल से तिलक रोड की ओर व तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया वाहन पूरी तरह वर्जित रहेगे। झंडा आरोहण के समय दरबार साहिब की ओर किसी वाहन को नहीं भेजा जाएगा, ये मार्ग जीरो जोन रहेगा। सहारनपुर चौक, गऊघाट तिराहा, दर्शनीगेट, मोची गली, तालाब के चारों ओर व भण्डारी चौक वाला क्षेत्र भी जीरो जोन रहेगा। झंडा आरोहण के समय बैंड बाजार से दरबार साहिब तक का क्षेत्र भी जीरो जोन रहेगा। हिमाचल प्रदेश, हरियाणा से आने वाले वाहनों को सिंगनीवाला– नयागांव– शिमला बाई पास चौक से मातावाला बाग पार्किंग स्थल भेजा जाएगा। हरिद्वार रोड से आने वाले वाहन रिस्पना से कारगी चौक होते हुए भंडारी बाग पार्किंग स्थल पहुंचेंगे। बॉम्बे बाग, झंडा ग्राउंड पार्किंग, विराट पार्किंग व हिंदू नेशनल स्कूल पार्किंग में वाहनों को पार्क करने की व्यवस्था की गई है। यातायात पुलिस ने जनता से सहयोग की अपील की है।