दूर होगी हल्द्वानी की सबसे बड़ी परेशानी, इस प्लान से लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

वाहनों का दबाव बढ़ने से हल्द्वानी की सड़कों पर हर वक्त जाम लगा रहता है, जिससे पर्यटक और आम लोग परेशान होते हैं।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Haldwani New Underpass: New underpass on Haldwani Nainital Road
Image: New underpass on Haldwani Nainital Road

हल्द्वानी: नैनीताल जिले का हल्द्वानी शहर...इसे आर्थिक राजधानी भी कहा जाता है। न सिर्फ बाहर से आने वाले पर्यटक बल्कि पहाड़ से आने वाले लोग भी इस शहर से होकर गुजरते हैं, जिस वजह से शहर में ट्रैफिक का दबाव बढ़ रहा है।

New underpass on Haldwani Nainital Road

नतीजतन, यहां सड़कों पर हर वक्त जाम लगा रहता है, जिससे पर्यटक और आम लोग परेशान होते हैं। इस समस्या के समाधान के लिए अब पुलिस-प्रशासन यहां अंडरपास की योजना पर काम करने जा रहे हैं। छोटे वाहनों और पैदल यात्रियों के लिए अंडरपास बनाने को लेकर सर्वे कार्य चल रहा है। जैसे ही सर्वे का काम खत्म होगा, अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इससे शहरवासियों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी। शहर की सबसे व्यस्त सड़कों के बारे में बात करें तो नगर के बीचों-बीच स्थित कालू सिद्ध मंदिर के पास सबसे ज्यादा जाम लगता है। वाहनों और पैदल यात्रियों के दबाव को देखते हुए अब जिला प्रशासन यहां पर छोटे वाहनों और पैदल यात्रियों के लिए अंडरपास बनाने की तैयारी कर रहा है। ताकि हल्द्वानी-नैनीताल रोड को जाम से निजात मिल सके।

अंडरपास बनने पर बाजार से बाहर जाने वाले छोटे वाहनों एवं पैदल यात्रियों को सड़क से नहीं गुजरना पड़ेगा। आईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन द्वारा अंडरपास बनाने की योजना तैयार की गई है। कालू सिद्ध मंदिर के पास अंडरपास बनाया जाएगा। जिस पर करीब 95 लाख रुपये की लागत आएगी। फिलहाल अंडर पास का सर्वे कार्य चल रहा है। शहर के टीपी नगर और देवलसौड़ के पास भी हर वक्त जाम लगा रहता है, यहां पर भी अंडरपास बनाने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। सर्वे और निर्माण के लिए कुमाऊं कमिश्नर से स्वीकृति भी मिल चुकी है। बजट मिलते ही योजना पर पर काम शुरू कर दिया जाएगा। शासन द्वारा पुलिस को कार्य योजना के लिए जो बजट मिल रहा है, उसमें प्राथमिकता के आधार पर पहला काम अंडरपास बनाने को लेकर किया जाएगा, ताकि शहर को जाम से निजात मिल सके। अंडरपास बन जाने से पर्यटकों के साथ-साथ पैदल यात्रियों को भी काफी राहत मिलेगी।