Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
चमोली: उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में बजट सत्र का आगाज हो रहा है। राज्यपाल ले. ज. गुरमीत सिंह (सेनि.) के अभिभाषण के साथ ही बजट सत्र का आगाज होगा।
उधर बजट सत्र से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट मीटिंग होगी। इस मीटिंग में विधायक निधि बढ़ाने के प्रस्ताव, शराब नीति, पुलिस एक्ट में संशोधन और बीआरसी-सीआरसी आउटसोर्स भर्ती समेत कई अहम प्रस्तावों पर फैसला लिया जा सकता है। उधर बजट सत्र से पहले ही विपक्ष के तेवर भी तल्ख दिख रहे हैं। कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं से गैरसैंण कूच करने का आह्वान किया है। आज राज्यपाल का अभिभाषण होगा और 14 मार्च को अभिभाषण पर चर्चा होगी। माना जा रहा है कि सरकार 15 मार्च को बजट पेश कर सकती है। सत्र शुरू होने से पूर्व सभी दलों के नेताओं की बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ने सदन को शांतिपूर्ण ढंग से संचालित करने के लिए सहयोग की अपील की।