सावधान! उत्तराखंड में H3N2 वायरस की एंट्री, सामने आए 2 मामले..जानिए इसके लक्षण

H3N2 influenza virus in Uttarakhand उत्‍तराखंड में आए एच3एन2 इन्फ्लूएंजा के दो मामले, स्वास्थ्य महकमा हुआ सतर्क-
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
H3N2 influenza virus in Uttarakhand: H3N2 influenza virus in Uttarakhand know symptoms and prevention
Image: H3N2 influenza virus in Uttarakhand know symptoms and prevention

देहरादून: उत्तराखंड से एक चिंताजनक खबर सामने आई है। हल्‍द्वानी में राजकीय मेडिकल कालेज की वायरोलाजी लैब में एच3एन2 इन्फ्लूएंजा के दो मामले सामने आए हैं।

H3N2 influenza virus in Uttarakhand

वहीं एच1एन1 व एच3एन2 से बचाव के लिए सभी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है। वायरोलाजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. उमेश का कहना है कि सैंपल आ रहे हैं, लेकिन सात मार्च को दो मरीजों की जांच में एच3एन3 इन्फ्लूएंजा के भी आए थे। वहीं सीएमओ डा. भागीरथी जोशी ने बताया कि सभी अस्पतालों में कोरोना की दवाइयां उपलब्ध हैं। वहीं मेडिकल कालेज में जांच की भी सुविधा उपलब्ध है। साथ ही अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाने के निर्देश दिए गए हैं। एच1एन1 व एच3एन2 से बचाव के लिए सभी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है। वहीं अस्पतालों में जरूरत के अनुसार बेड आरक्षित करने के साथ-साथ जरूरी दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं देश भर में इन्फ्लूएंजा वायरस के बढ़ते खतरे, विशेष कर इसके सब-वैरिएंट H3N2 के मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वस्थ विभाग अलर्ट है। बता दें कि इस वायरस से अब तक दो लोगों की मौत हो गई है। केंद्र ने सभी राज्यों को इसके संबंध में एक एडवाइजरी भी भेजी है, जिसमें इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी और गंभीर तीव्र श्वसन बीमारकी प्रवृत्ति पर उन्हें बारीकी से नजर रखने बनाए रखने को कहा है। आदे डानिए इस बीमारी लक्षण

H3N2 influenza symptoms

इस वायरस से ग्रसित होने पर शरीर में कई तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं. इसमें आमतौर पर हल्के या कहें माइल्ड लक्षण दिखते हैं। ठंड लगने लगती है, खांसी आती है। संक्रमित व्यक्ति को बुखार आ सकता है। उल्टी आने जैसा, जी मिचलाना महसूस होने लगता है। गले में दर्द और गले की खराश रहने लगती है। शरीर की मांसपेशियों में दर्द महसूस होता है। कई मामलों में दस्त लगने की दिक्कत भी देखी गई है। छींक आना और नाक बहना भी इस वायरस से ग्रसित होने के लक्षणों में शामिल है। अगर व्यक्ति को सांस लेने में तकलीफ होने लगे या गले से खाना नीचे ना उतरे तो उसे तुरंत डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।