हल्द्वानी में शादी के लिए लड़के परेशान, लड़कियों को चाहिए प्लॉट और सरकारी नौकरी वाला दूल्हा

किसी लड़की को सिर्फ सरकारी नौकरी वाला दूल्हा चाहिए तो कोई हल्द्वानी में प्लाट के मालिक की राह तक रहा है। आगे पढ़िए पूरी खबर
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
haldwani girls plot govt job: Plot and government job is the first choice of Haldwani girls
Image: Plot and government job is the first choice of Haldwani girls

हल्द्वानी: हाईटेक युग में शादी-ब्याह के लिए लड़का या लड़की ढूंढना बहुत मुश्किल नहीं रह गया है, लेकिन बदलते वक्त के साथ लड़कों की ही नहीं, लड़कियों की भी पसंद बदली है।

Plot and govt job is first choice of Haldwani girls

कुमाऊं क्षेत्र में ऐसे कई युवा हैं, जिनकी शादी नहीं हो पा रही। वजह है लड़कियों की अजीबो-गरीब डिमांड। किसी को सिर्फ सरकारी नौकरी वाला दूल्हा चाहिए तो कोई हल्द्वानी में प्लाट के मालिक की राह तक रहा है। अब हाल ये है कि निराश युवक इंटरनेट के भरोसे दुल्हन तलाशने को मजबूर हो गए हैं। कई युवाओं ने तो फेसबुक ग्रुप में कुंडली पोस्ट कर दुल्हन ढूंढो अभियान चलाया हुआ है। अल्मोड़ा निवासी व प्राइवेट जॉब करने वाले युवक के लिए पिछले 5 साल से दुल्हन की तलाश की जा रही है, लेकिन हल्द्वानी या बड़े शहर में मकान न होने की वजह से रिश्ता नहीं हो पा रहा। दूसरे कई युवाओं के साथ ऐसा हो चुका है। आगे पढ़िए

चंपावत के एक अन्य युवक की भी हल्द्वानी में जमीन व सरकारी नौकरी न होने के चलते शादी नहीं हो पा रही। हल्द्वानी और रुद्रपुर जैसे शहरों में आठ हजार से 25 हजार रुपये की नौकरी करने वाले युवाओं के लिए प्लाट खरीदना आसान नहीं है। 10 साल पहले दमुवाढूंगा, कमलुवागांजा और हल्दूचौड़ क्षेत्र में 500 से 700 रुपये स्क्वायर फीट के हिसाब से प्लाट बिकते थे, आज यह कीमत 2700 से 3000 तक पहुंच गई है। रजिस्ट्री शुल्क भी बहुत अधिक हो चुका है। चंपावत और पिथौरागढ़ के युवा तो नेपाल से भी दुल्हन लाने में गुरेज नहीं कर रहे। पहले भारत-नेपाल के युवक-युवतियों के बीच रिश्ते होना आम हुआ करता था, लेकिन बीते 40-50 साल से ऐसे मामले न के बराबर सामने आए हैं। ज्योतिषाचार्य आचार्य डॉ. रमेश चंद्र जोशी कहते हैं कि आजकल शादी को लेकर अच्छा वेतन और जमीन की मांग अब आम हो गई है। शादियों को लेकर हमारे पास कई कुंडलियां आती हैं, जिनमें से कई रिश्ते सिर्फ लड़के की सरकारी नौकरी न होने और शहर में मकान न होने की वजह से नहीं हो पा रहे।