देहरादून वालों को जाम से मिलेगी बड़ी राहत, शिफ्ट होगा पूरा आढ़त बाजार..जानिए नई जगह

Dehradun Arhat Bazar सर्वे के बाद सहारनपुर चौक से लेकर तहसील चौक तक सड़क की चौड़ाई 24 मीटर तक बढ़ाने की योजना है।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
dehradun arhat bazar shift: Dehradun Arhat Bazar will shift
Image: Dehradun Arhat Bazar will shift

देहरादून: देहरादून के राजधानी बनने के बाद यहां वाहनों का दबाव बढ़ा है। आबादी और वाहन बढ़े हैं, लेकिन संसाधन सीमित हैं, जिस वजह से जगह-जगह ट्रैफिक जाम लगने की समस्या बेहद आम हो गई है।

Dehradun Arhat Bazar to shift soon

इस समस्या के समाधान के लिए एमडीडीए एक बड़ी कार्य योजना पर काम कर रहा है। शहर के आढ़त बाजार को जल्द ही दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए सोमवार से सर्वे का काम शुरू किया जाएगा। सर्वे खत्म होने के बाद आगे की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। बाजार शिफ्ट होने से सहारनपुर चौक से लेकर तहसील चौक तक रास्ता चौड़ा हो जाएगा। जिससे जाम की समस्या से निजात मिलेगी। सर्वे के बाद सहारनपुर चौक से लेकर तहसील चौक तक सड़क की चौड़ाई 24 मीटर तक बढ़ाने की योजना है। बता दें कि बीते 20 साल से आढ़त बाजार को शिफ्ट करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Dehradun Arhat Bazar Shifting

अब आढ़त बाजार को पटेल नगर पुलिस चौकी के साथ लगती एमडीडीए की करीब 109 बीघा भूमि पर शिफ्ट करने का फैसला लिया गया है। यहां एक हिस्से में रिवरफ्रंट डेवलपमेंट योजना के तहत आवासों का निर्माण भी प्रस्तावित है। एमडीडीए के मास्टर प्लान में इसे पार्क दर्शाया गया है। एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि आढ़त बाजार को शिफ्ट करने के लिए पहले बाजार में दुकानों का सर्वे किया जाएगा। उसी के आधार पर आगे की कार्य योजना तैयार की जाएगी। योजना में सभी तरह की बाधा को दूर किया जा रहा है। प्राधिकरण इस मामले में व्यापारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य योजना को आगे बढ़ा रहा है। आढ़त बाजार होलसेल डीलर एसोसिएशन के महासचिव विनोद गोयल ने बताया कि डीएम के साथ बैठक में 10 हेक्टेयर जमीन देने पर सहमति बनी है। अधिकारियों व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की कमेटी बनाने का सुझाव भी दिया गया है।