Uttarakhand Budget समावेशी होगा और इसमें युवाओं, किसानों, महिलाओं, व्यापारी, श्रमिक और नौकरी-पेशा लोगों के लिए खास प्रावधान होंगे।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Uttarakhand budget 2023 live updates
चमोली: गैरसैंण के भराड़ीसैंण में धामी सरकार आज बजट पेश करेगी। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा दोपहर दो बजे बजट पेश किया जाएगा।
Uttarakhand budget 2023 live updates
बताया जा रहा है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 79 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया जा सकता है। उत्तराखंड कैबिनेट द्वारा बजट प्रस्ताव को पहले ही मंजूरी दी जा चुकी है। कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में अगले दिन का एजेंडा तय किया गया। 16 मार्च को बजट पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद विनियोग विधेयक पारित होगा। इसके साथ ही सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो जाएगी। यानी सत्र 16 मार्च तक ही चलेगा। आगे आपको बताते हैं कि बजट में क्या खास होगा। आगे पढ़िए
वित्त मंत्री के प्रेमचंद अग्रवाल मुताबिक बजट समावेशी होगा और इसमें युवाओं, किसानों, महिलाओं, व्यापारी, श्रमिक और नौकरी-पेशा लोगों के लिए खास प्रावधान होंगे। इससे पहले प्रदेश सरकार ने जनता से भी सुझाव मांगे थे। संवाद के जरिये जो सुझाव प्राप्त हुए हैं, उनमें से महत्वपूर्ण सुझावों को बजट की घोषणाओं में शामिल करने का प्रयास किया गया है। वित्तमंंत्री अग्रवाल के मुताबिक 2025 में उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में सरकार का बजट अहम भूमिका निभाएगा। उनका कहना है कि सरकार ने उत्तराखंड के विकास से लिए जो भी प्राथमिकताएं तय की हैं, उनकी झलक बजट में दिखाई देगी। इस लिहाज से ग्रीष्मकालीन राजधानी में पेश होने जा रहे इस बजट के खास मायने हैं।