उत्तराखंड में भी ‘बागेश्वर’ जैसा दरबार? जानिए कौन हैं मां सुरकंडा के उपासक अजय बिजल्वाण

रविवार को लगने वाले इस दरबार में वो लोग अक्सर हाजिरी लगाने आते हैं, जिन्हें मां सुरकंडा देवी की कृपा से संतान की प्राप्ति हुई है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
surkanda devi aacharya ajay bijalwan: worshiper of Surkanda Devi Ajay Bijlwan
Image: worshiper of Surkanda Devi Ajay Bijlwan

टिहरी गढ़वाल: बाबा बागेश्वर धाम सरकार का दरबार पिछले कई महीनों से सुर्खियों में है। कहते हैं यहां चमत्कार होते हैं।

Acharya Ajay Bijlwan Surkanda Devi

चलिए अब आपको उत्तराखंड में लगने वाले उस दरबार के बारे में भी बताते हैं, जिसके बारे में कम ही लोग जानते हैं, लेकिन जो जानते हैं उनकी दरबार में पूरी आस्था है और वो कहते हैं कि उन्होंने यहां चमत्कार होते देखे हैं। ऋषिकेश में मुनिकीरेती क्षेत्र में मां सुरकंडा देवी के उपासक भागवत आचार्य अजय बिजल्वाण महाराज का दरबार लगता है, जिसके बारे में इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब बातें हो रही हैं। रविवार को लगने वाले इस दरबार में वो लोग अक्सर हाजिरी लगाने आते हैं, जिन्हें मां सुरकंडा देवी की कृपा से संतान की प्राप्ति हुई। कई लोग बताते हैं कि वो बीमारी के चलते आईसीयू में थे, लेकिन माता ने उन्हें जीवनदान दे दिया। मां सुरकंडा देवी का दरबार ऋषिकेश में भुवनेश्वरी मंदिर भजनगढ़ के पास लगता है।

मां सुरकंडा देवी के डोली उपासक आचार्य अजय बिजल्वाण टिहरी के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी शिक्षा दर्शन महाविद्यालय ऋषिकेश से प्राप्त की है। वह बताते हैं कि महज चार वर्ष की उम्र से उन पर देवी की कृपा होने लगी थी। इसके साथ ही उनके ईष्ट देव घंटाकर्ण महाराज एवं कुलदेवी मां भुवनेश्वरी का भी उन पर आशीर्वाद है। बताया गया है कि उन पर सुरकंडा देवी अवतरित होती हैं। मंदिर के मुख्य पुजारी सचिन डबराल कहते हैं कि आचार्य अजय बिजलवान पर मां सुरकंडा देवी की कृपा बाल्यकाल से रही है। जब वह महाविद्यालय के छात्र थे, तभी से प्रत्येक रविवार को दिव्य दरबार लगाकर लोगों का कल्याण करते रहते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर उनके दरबार की खूब चर्चा हो रही है।