अब देहरादून में नो पार्किंग पर गाड़ी लगाई तो उठा कर ले जाएगी क्रेन..देहरादून पुलिस ने 10 क्रेन मंगवा ली हैं।
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: Crane will pick up the car parked in no parking in Dehradun
देहरादून: अगर आप भी राजधानी देहरादून में रह रहे हैं या फिर आने वाले वक्त में देहरादून घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो इस खबर को अंत तक पढ़िए।
Crane will pick up the car parked in no parking
दरअसल देहरादून में बेवजह के जाम लग रहे हैं और घंटो घंटो लोग यातायात की वजह से परेशान हो रहे हैं। इसका एक मुख्य कारण यह भी है कि लोग कहीं भी अपने गाड़ियों को पार्क कर देते हैं और जिस वजह से सड़क पर वाहनों के चलने की जगह पर लोगों की गाड़ियां पार्क हो जाती हैं और ऐसे में आने-जाने वाले वाहनों को भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। बस इसीलिए देहरादून की ट्रैफिक पुलिस व्यवस्था अब सड़कों पर कहीं भी पार्किंग करने वाले वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करेगी और इसके लिए देहरादून पुलिस ने 10 क्रेनें भी मंगवा ली हैं। जी हां, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मोड में दस क्रेन मिल गई हैं और इन क्रेनों में ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी नियुक्त रहेंगे तथा सड़कों पर अनधिकृत रूप से पार्क वाहनों को उठाकर सड़कों पर अवरोध को दूर करेंगे। ऐसे में देहरादून में कहीं भी नो पार्किंग में वाहन खड़े करने पर चालान के साथ ही ट्रैफिक पुलिस की क्रेन आपकी गाड़ी भी उठा कर ले जाएगी और उसके बाद आपको पुलिस के चक्कर काटने पड़ेंगे।
आईएसबीटी में आईएसबीटी से सुभाष नगर तक और कारगी चौक से रिस्पना पुल तक, मसूरी में मसूरी सम्पूर्ण मसूरी शहर तक, निरंजनपुर मण्डी से सहारनपुर चौक तक, घण्टाघर से मसूरी डायवर्जन तक, घण्टाघर से ओरियन्ट चौक से कनक चौक सम्पूर्ण परेड ग्राउण्ड, कसर्वे चौक से सम्पूर्ण ईसी रोड तक, किशननगर चौक से बल्लुपुर से बल्लीवाला चौक एवं कैन्ट थाना तक, आईटी पार्क से कैनाल रोड होते हुए ग्रेट वैल्यू तक एवं किरशाली चौक तक, घण्टाघर से किशननगर चौक तक घण्टाघर से दर्शन लाल चौक से प्रिन्स चौक से सहारनपुर चौक तक, आईटी पार्क से सहस्त्रधारा क्रासिंग से सर्वे चौक तक क्रेनें तैनात कर दी गई हैं। पुलिस का कहना है कि अभी तक ट्रैफिक पुलिस के पास सिर्फ़ 03 क्रेन थी। नई क्रेनों की मदद से 250 वाहनों पर संपूर्ण शहर में कार्यवाही की जा सकती है। इसी के साथ चालान शुल्क 900 रुपए से 1500 रुपए तक बढ़ोतरी के कारण भविष्य में नो पार्किंग में वाहन खड़े करने वालो पर असर होगा