उत्तराखंड: 2 बच्चों की मां को इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, पति को नींद की गोली देकर प्रेमी के साथ भागी

चंपावत: दो बच्चों की मां को हुआ इंस्टाग्राम पर 7 साल छोटे लड़के से प्यार, पति को नींद की गोली देकर बॉयफ्रेंड के साथ भागी
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
lohaghat women lover eloped: Mother of two children eloped with lover in Champawat
Image: Mother of two children eloped with lover in Champawat

चम्पावत: कहते हैं प्यार करने की कोई सीमा नहीं होती, कोई बंधन नहीं होते, प्रेम में इंसान मुक्त हो जाता है और सोशल मीडिया के जमाने में तो चुटकी भर में प्यार हो जाता है।

Mother of two children eloped with lover in Champawat

ऐसा ही कुछ चंपावत के लोहाघाट में एक महिला के साथ हुआ। इंस्टाग्राम पर उसको एक लड़के से प्यार हुआ। लड़का 7 साल छोटा था मगर महिला ने ना इधर देखा ना उधर, ना अपना परिवार देखा और ना ही कुछ और आंखों पर प्रेम की पट्टी बांधकर महिला ने अपने से 7 साल से छोटे लड़के के साथ भाग जाने का निर्णय लिया। प्यार का भूत महिला के ऊपर इस कदर सवार हुआ कि उसने अपने पति को नींद की गोली देकर सुला दिया और अपने बॉयफ्रेंड के साथ में भाग गई। ताज्जुब की बात तो यह है कि महिला दो बच्चों की मां है। पुलिस महिला को वापस ले आई है मगर वह अपने पति के साथ में रहने से इंकार कर रही है। महिला और उसका बॉयफ्रेंड एक दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़ गए हैं। आगे पढ़िए

पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर दिया है और मामले की जांच की जा रही है पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लोहाघाट की रहने वाली महिला 1 साल पहले इंस्टाग्राम पर 20 वर्षीय मनोज गुर्जर से मिली थी दोनों के बीच में बातचीत होने लगी और दोनों एक दूसरे से प्यार कर बैठे। देखते ही देखते दोनों के बीच इश्क परवान चढ़ गया। मनोज महिला से मिलने के लिए दो बार लोहाघाट आया और 3 मार्च को वह एक बार फिर से लोहाघाट आया और दोनों ने मिलकर भागने का प्लान बनाया। उसने महिला को नींद की गोलियां लाकर दी और महिला ने अपने पति को गहरी नींद में सुला दिया। जिसके बाद वह अपने घर से दोनों बच्चे 52 तोला सोने के जेवर 50 हज़ार नगद, एफडी और एलआईसी के पेपर लेकर वहां से भाग गई। वही जब पति की नींद खुली तो उसके होश उड़ गए। घर से दोनों बच्चे बीवी और सारे पैसे और जेवरात गायब थे जिसके बाद वह पुलिस की शरण में पहुंचा और पुलिस ने छानबीन करके महिला को ढूंढ कर वापस उसके घर पहुंचा दिया। मगर महिला और उसका बॉयफ्रेंड जिद पर अड़े हैं कि उन दोनों को साथ में रहना है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच पड़ताल कर रही है।