Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी मिलने के बावजूद भी कई पुलिस कर्मी पहाड़ों पर ड्यूटी करने से कतराते हैं और अंदरूनी जानपहचान के बाद अपना स्थानांतरण पहाड़ों पर नहीं करवाते।
मगर अब ऐसा बिल्कुल भी नहीं होगा। मैदान में आरामदायक जीवन काटने वाले पुलिसकर्मियों को पहाड़ चढ़ाने की मुहिम छेड़ दी गई है और इस मुहिम की शुरुआत की है एसएसपी हरिद्वार ने। जी हां, एसएसपी के आदेशों के बाद 308 पुलिस कर्मियों के तबादले कर दिए गए हैं। ऐसे में जो भी कर्मचारी पहाड़ों पर नौकरी करने से कतराते थे, उनके बीच हड़कंप मच गया है। तीन सौ आठ मुख्य आरक्षी/आरक्षी के विभिन्न थानों से हुए स्थानांतरण की वजह से कई सालों से एक थाने चौकी में जमे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। एसएसपी हरिद्वार का कहना है कि बेहतर और पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था के लिए यह तबादले किए गए हैं ताकि व्यवस्था ठीक से चलती रहे।