ग्रेट खली The Great Khali फिलहाल पैर में चोट की वजह से रिंग में नहीं उतर पा रहे हैं, लेकिन रेसलिंग से उनका जुड़ाव बरकरार है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: The Great Khali Visit Uttarakhand Mahasu Devta
देहरादून: वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियन दलीप सिंह राणा (ग्रेट खली) किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं।
The Great Khali in Uttarakhand Mahasu Devta
रेसलिंग की दुनिया में खूब नाम कमाने वाले ग्रेट खली शुक्रवार को महासू देवता के दर्शन करने हनोल मंदिर पहुंचे। इस दौरान ग्रेट खली को देखने के लिए हनोल में प्रशंसकों की भीड़ जुटी रही। कई प्रशंसकों ने इस पल को यादगार बनाने के लिए ग्रेट खली के साथ सेल्फी भी ली। ग्रेट खली ने अपने सात सगे भाइयों, पिता और पुत्री के साथ देवता के दरबार में हाजिरी लगाई। महासू देवता उनके कुलदेवता हैं। ग्रामीणों और मंदिर प्रबंधन समिति ने परंपरागत तरीके से ग्रेट खली और उनके परिवार का स्वागत किया। हनोल मंदिर में ग्रेट खली ने पूरे परिवार संग विशेष पूजा-अर्चना की।
ग्रेट खली ने मंदिर की परंपरागत व्यवस्था से जुड़े देवता के सभी कारिंदों, ग्राम प्रधान, ग्रामीणों और मंदिर प्रबंधन समिति का आभार जताया। बता दें कि ग्रेट खली ने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप में एक बार, सीडब्लूई हैवीवेट चैंपियनशिप में दो बार और डब्ल्यूडब्ल्यूई हॉल ऑफ फेम चैंपियनशिप में विश्व के कई बड़े महारथियों को धूल चटाकर भारत का नाम रोशन किया है। वर्ष 2007 में ग्रेट खली वर्ल्ड चैंपियन बने। वो रिएलिटी शो बिग-बॉस में भी नजर आ चुके हैं। ग्रेट खली मूलरूप से हिमाचल के सिरमौर जिले की शिलाई तहसील के धिरायना-नैनीधार के रहने वाले हैं। फिलहाल पैर में चोट की वजह से वह रिंग में नहीं उतर पा रहे हैं, लेकिन रेसलिंग से उनका जुड़ाव बरकरार है। ग्रेट खली The Great Khali पंजाब के जालंधर और हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रेसलिंग एकेडमी का संचालन कर युवाओं को प्रशिक्षित कर रहे हैं।