देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट का नाम बदलने वाला है, जानिए नया नाम

Dehradun Airport Name Change इस मामले में हवाई अड्डा सलाहकार समिति की बैठक हुई। बैठक में एयरपोर्ट का नाम बदलने को लेकर सहमति बनी।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
dehradun airport new name: Dehradun Jolly Grant Airport will be renamed
Image: Dehradun Jolly Grant Airport will be renamed

देहरादून: देहरादून के जौलीग्राट एयरपोर्ट का नाम बदलने वाला है।

Dehradun Jolly Grant Airport will be renamed

जी हां देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट का नया नाम भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा जाएगा। इस मामले में हवाई अड्डा सलाहकार समिति की बैठक हुई। बैठक में एयरपोर्ट का नाम बदलने को लेकर सहमति बनी। सलाहकार समिति के सदस्य राजीव तलवार ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट का नाम पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने का सुझाव दिया। इसके बाद सभी सदस्यों, एयरपोर्ट प्रशासन और संबधित विभागों ने इस पर अपनी सहमति दे दी। हवाई अड्डा सलाहकार समिति अध्यक्ष रमेश पोखरियाल निशंक का कहना है कि पूर्व पीएम स्व अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंडियों का सम्मान करते हुए अलग राज्य बनाया था। इसलिए जौलीग्रांट एयरपोर्ट का नाम उनके नाम पर किए जाने को लेकर कोई दिक्कत नहीं है। तो कुल मिलाकर अ8ब देहरादून का जौलीग्रांट हवाई अड्डा नए नाम से जाना जाएगा।