उत्तराखंड में छात्रा ने बर्बाद कर लिया पूरा साल, बोर्ड परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़ी गई

राजकीय इंटर कालेज मजखाली में भौतिक विज्ञान की परीक्षा चल रही थी, इस दौरान एक छात्रा नकल करते पकड़ी गई।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
uttarakhand board exam girl cheating: girl caught cheating in uttarakhand board exam almora
Image: girl caught cheating in uttarakhand board exam almora

अल्मोड़ा: आमतौर पर माना जाता है कि सिर्फ लड़के ही नकल करते हैं, लेकिन ऐसा कतई नहीं है। लड़कियां भी नकल करती हैं, ये बात और है कि उन पर जल्दी से कोई शक नहीं करता।

Girl caught cheating in board exam almora

अब अल्मोड़ा में ही देख लें। यहां उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा चल रही थी। इस दौरान राजकीय इंटर कालेज मजखाली में एक छात्रा नकल करते पकड़ी गई। सचल दल ने छात्रा को रंगे हाथ पकड़ कार्रवाई की। जिसके बाद उसकी उत्तर पुस्तिका और नकल सील कर रामनगर भेज दी गई। अब आगे की कार्रवाई यूके बोर्ड द्वारा ही की जाएगी। घटना सोमवार की है। राजकीय इंटर कालेज मजखाली में इंटरमीडिएट की भौतिक विज्ञान की परीक्षा चल रही थी। पारदर्शिता और शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों में सघन चेकिंग चल रही थी। आगे पढ़िए

इस बीच डायट प्राचार्य जीजी गोस्वामी के नेतृत्व में सचल दल स्कूल में पहुंचा। स्कूल में छात्रों की तलाशी ली गई। इस दौरान कुमारी श्वेता नाम की छात्रा पर टीम को शक हो गया। टीम ने उसकी उत्तर पुस्तिका की बारीकी से जांच की। चेकिंग में उत्तर पुस्तिका के बीच में नकल पाई गई। केंद्र में नकल होते पाए जाने से हड़कंप मच गया। बाद में छात्रा की उत्तर पुस्तिका और नकल कक्ष निरीक्षक एवं केंद्र व्यवस्थापक ने सील कर दी। सील कर इन्हें रामनगर भेज दिया गया। मुख्य शिक्षा अधिकारी हेमलता भट्ट ने कहा कि आगे की कार्रवाई यूके बोर्ड द्वारा की जाएगी। अब अगर छात्रा को अन्य परीक्षाएं देनी हैं तो उसके अभिभावकों को रामनगर बोर्ड जाना पड़ेगा।