बीते दिनों हल्द्वानी में दो लोग इस वायरस से संक्रमित पाए गए थे। अब देहरादून में भी एक संक्रमित मरीज मिला है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: youth found H3N2 virus positive in Dehradun
देहरादून: हल्द्वानी के बाद अब देहरादून में भी एच3एन2 ने दस्तक दी है।
H3N2 Influenza virus in Dehradun
देहरादून के रहने वाले एक युवक में एच3एन2 वायरस की पुष्टि हुई है। प्रदेश में एच3एन2 इन्फ्लूएंजा वायरस से जुड़े केस लगातार सामने आ रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। बीते दिनों हल्द्वानी में दो लोग इस वायरस से संक्रमित पाए गए थे। अब देहरादून में भी एक मरीज मिला है। चिंता की बात यह है कि पिछले दो महीनों में करीब 20 मरीजों में इस वायरस के संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। हाल में दून अस्पताल में भर्ती एक मरीज में एच3एन2 इन्फ्लूएंजा वायरस की पुष्टि हुई है। मरीज पिछले एक हफ्ते से अस्पताल में एडमिट है। 2 दिन पहले ही उसकी जांच रिपोर्ट आई है, जिसमें उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। आगे पढ़िए
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सीएस रावत ने इसकी पुष्टि की है। दून अस्पताल के कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि दून निवासी 35 वर्षीय एक युवक को अस्थमा की दिक्कत थी। एक हफ्ते पूर्व मरीज को भर्ती किया गया। उसे दिक्कत बढ़ने पर आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। साथ ही एच3एन2 की जांच के लिए सैंपल भेजा गया। शुक्रवार को सैंपल की रिपोर्ट आई, जो कि पॉजिटिव है। एच3एन2 वायरस सीधे नाक, गला, फेफड़े और सांस से संबंधित समस्याओं से लोगों को पीड़ित कर देता है। मधुमेह रोगी, कैंसर पीड़ित, किडनी, बुजुर्ग, बच्चे, सांस के मरीज, गंभीर बीमारी के मरीज और सांस के मरीजों को विशेष रूप से सतर्क रहने की जरूरत है।