Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून के उप जिला चिकित्सालय से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।
यहां एक मां नवजात बच्चे को शौचालय में जन्म देने के बाद फरार हो गई है। सफाई कर्मी ने शौचालय में नवजात के पड़े होने की सूचना दी। लेकिन जन्म देने वाली मां का कहीं अता पता नहीं मिला।दरअसल कोतवाली अंतर्गत नगर के उप जिला चिकित्सालय में एक गर्भवती मां शौचालय में नवजात को जन्म देकर फरार हो गई। सफाई कर्मी ने जब शौचालय में नवजात को देखा तो अस्पताल के चिकित्सकों को सूचना दी। चिकित्सकों ने नवजात का उपचार किया और प्रेमनगर क्षेत्र के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। आगे पढ़िए
बीते बुधवार सुबह करीब सात बजे सफाई कर्मी ने शौचालय में नवजात के पड़े होने की सूचना दी। लेकिन उसको जन्म देने वाली मां कहीं नहीं मिली। नवजात की तबियत खराब थी, जिसके बाद उसका उपचार किया गया और उसे प्रेमनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अस्पताल प्रशासन से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और अस्पताल के सीसीटीवी खंगाले, जहां एक युवती युवक के साथ अस्पताल से बाहर की ओर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। युवती की आयु 23 वर्षी है। गर्भवती युवती जिला उप चिकित्सालय पहुंची, अपना पंजीकरण कराया। उसके बाद वह भर्ती न होकर अस्पताल में बने शौचालय में चली गई और नवजात को जन्म देकर फरार हो गई। पुलिस युवती की खोजबीन कर रही है।