उत्तराखंड: प्रेमी के साथ गुलछर्रे उड़ा रही थी महिला टीचर, पति ने देखा तो प्रेमी ने बुरी तरह पीटा

महिला का पति प्रॉपर्टी डीलर है और वो किसी को प्लॉट दिखाने गया। इस बीच महिला ने अपने प्रेमी को घर पर बुला लिया और रंगरेलियां शुरू हो गई।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Haldwani female teacher boyfriend: Female teacher boyfriend beat up her husband in Haldwani
Image: Female teacher boyfriend beat up her husband in Haldwani

हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है।

Wife boyfriend beat up husband in Haldwani

रामपुर रोड इलाके में पति ने अपनी शिक्षिका पत्नी को प्रेमी के साथ कमरे में रंगरेलियां मनातेरंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद प्रेमी और पत्नी इतने गुस्से में आए कि पति की ही धुनाई कर दी। पीड़ित पति ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। बताया जा रहा है कि शिक्षिका नैनीताल के रामगढ़ स्थित सरकारी स्कूल में पढ़ाती है। छुट्टी पड़ने पर शिक्षिका हल्द्वानी में अपने घर आई थी। महिला का पति प्रॉपर्टी डीलर है और वो किसी को प्लॉट दिखाने गया। इस बीच महिला ने अपने प्रेमी को घर पर बुला लिया और रंगरेलियां शुरू हो गई। जब पति किसी को प्लॉट दिखा कर घर लौटा तो कमरे का दरवाजा बंद था। आगे पढ़िए

काफी देर तक पति ने दरवाजा पीटा तो उसके बाद पत्नी ने दरवाजा खोला। अंदर का नजारा देखकर पति के होश फाख्ता हो गए। कमरे के पड़ोस में रहने वाला युवक और शिक्षिका बाहर निकले। पति ने पूछताछ की तो प्रेमी आग बबूला हो गया और महिला के पति की जमकर धुनाई कर दी। इस बीच पत्नी ने भी पति को पीटना शुरू कर दिया। पत्नी के प्रेमी से पिटे पति ने अब पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पूरे मामले में धारा 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस घटना के बाद मोहल्ले में चर्चाओं का दौर जारी है। पति का कहना है कि उसको पहले से ही शक था कि उसकी पत्नी का किसी अन्य युवक से अवैध संबंध हैं।