टोल महंगा होने का असर सिर्फ वाहन चालकों पर ही नहीं बल्कि यात्रियों पर भी पड़ेगा। इससे किराया और माल भाड़ा बढ़ सकता है।
-
कोमल नेगी
-
Image: toll tax will Increase in Dehradun Lachhiwala from April 1
देहरादून: 1 अप्रैल से राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करना महंगा होने वाला है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने कई जगह टोल टैक्स बढ़ाने की तैयारी की है।
Toll tax will Increase in Dehradun Lachhiwala
देहरादून के लच्छीवाला टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहन चालकों को भी ज्यादा टैक्स चुकाना होगा। टोल महंगा होने का असर सिर्फ वाहन चालकों पर ही नहीं बल्कि यात्रियों पर भी पड़ेगा। इससे किराया और माल भाड़ा बढ़ सकता है। निजी वाहन चालकों के साथ ही बस-टैक्सी से सफर करने वाले यात्रियों पर भी महंगाई की मार पड़ेगी। रोडवेज बसों का किराया बढ़ सकता है। टोल टैक्स में कितनी बढ़ोतरी हुई है। ये भी बताते हैं। कार-जीप का टोल टैक्स 95 रुपये से बढ़ाकर सौ रुपये कर दिया गया है। इस तरह टोल में 3 से 6 परसेंट तक बढ़ोतरी हुई है। वाहनों की श्रेणी के हिसाब से पांच रुपये से लेकर 40 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। 20 किलोमीटर दायरे में रहने वालों के पास में 15 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर दायरे में रहने वाले लोगों के निजी वाहनों के लिए मासिक पास की व्यवस्था है। साल 2021 में इनका मासिक पास 275 रुपये में बनता था, जो 2022 में 40 रुपये बढ़ाकर 315 रुपये हो गया था। अब 1 अप्रैल से इसमें 15 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। जिसके बाद ये 330 रुपये में बनेगा। हालांकि जिले के कमर्शियल वाहनों को टोल टैक्स में कुछ राहत मिलेगी। देहरादून जिले में पंजीकृत कमर्शियल वाहनों को कुछ श्रेणियों में टोल टैक्स में राहत दी गई है। दून से डोईवाला के बीच चलने वाले सार्वजनिक वाहनों के चालकों, कार-जीप और हल्के कमर्शियल वाहनों का टोल टैक्स नहीं बढ़ा है, लेकिन बस और ट्रकों का टोल टैक्स बढ़ गया है। लच्छीवाला टोल प्लाजा की ओर से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के आदेश का हवाला देते हुए नए रेट की सूचना जारी की गई है। लच्छीवाला में फरवरी 2021 में टोल प्लाजा शुरू हुआ था।