देहरादून के हर्रावाला स्थित 220 केवी सब स्टेशन को महिला कार्मिक संचालित करेंगी। आप भी पढ़िए पूरी खबर
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Woman Operator Handle Harrawala Power Station Of Ptcul Dehradun
देहरादून: महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के समकक्ष खड़ी हैं, फिर भी ऐसे कई क्षेत्र हैं, जहां महिलाओं का प्रतिनिधित्व बेहद कम है।
Woman Operator Handle Harrawala Power Station Of Ptcul
पावर सेक्टर एक ऐसा ही क्षेत्र है, जहां महिलाओं की भागीदारी सिर्फ ऑफिस तक सीमित दिखाई देती है। अब उत्तराखंड में पिटकुल ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए एक शानदार काम किया है। देहरादून के हर्रावाला स्थित 220 केवी सब स्टेशन को महिला कार्मिक संचालित करेंगी। महिला कार्मिकों ने प्रबंध निदेशक की अनूठी पहल का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। पावर कारपोरेशन आफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) ने महिला सशक्तीकरण के तहत यह कदम उठाया है। महिला कर्मचारियों के लिए पिटकुल मुख्यालय में शिशु गृह का निर्माण भी किया जाएगा। गुरुवार को पिटकुल मुख्यालय में नवरात्र के उपलक्ष्य में नारी शक्ति उत्सव मनाया गया। आगे पढ़िए
इस मौके पर प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी ने 220 केवी उपकेंद्र आइआइपी हर्रावाला को पूर्णतः महिला कार्मिकों की ओर से संचालित किए जाने की घोषणा की। ये भी कहा कि कार्पोरेट मुख्यालय में कार्यरत महिलाओं के बच्चों के लिए शिशु गृह बनवाया जाएगा, ताकि बच्चों की अच्छी देखभाल की जा सके। राज्य सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पिटकुल ने भी अपने कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान पिटकुल प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी ने उपलब्धियों के साथ आगामी लक्ष्य गिनाए। उन्होंने कहा कि ओपीजीडब्ल्यू नेटवर्क पावर ग्रिड को लीज आउट किए जाने के बाद लगभग एक करोड़ रुपये राजस्व की प्राप्ति होगी। बैठक में महाप्रबंधक (वित्त) एसके तोमर, मुख्य अभियंता कमल कांत, ईला चंद्र, अनुपम सिंह, अनुपम शर्मा, अधीक्षण अभियंता कार्तिकेय दुबे, पंकज कुमार, पीके भास्कर, ललित कुमार, नीरज पाठक आदि मौजूद रहे।