Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले से दिल्ली का सफर आसान होने जा रहा है। पौड़ी को दिल्ली से जोड़ने वाले 126 किलोमीटर लंबे हाईवे के निर्माण के लिए सवा दो हजार करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।
दिल्ली-मेरठ-पौड़ी हाईवे के बनने से पहाड़ के लोगों की राह आसान होगी। कनेक्टिविटी बेहतर होगी तो पर्यटन और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। दिल्ली-मेरठ से पौड़ी नेशनल हाईवे को फोरलेन हाईवे बनाने का काम साल 2020 में शुरू किया गया था। इस पर तेजी से निर्माण काम चल रहा है। मेरठ से पौड़ी नेशनल हाईवे की दूरी करीब 126 किलोमीटर है। काम रफ्तार पकड़ रहा था, लेकिन बिजनौर से बहसूमा तक सेंचुरी क्षेत्र होने के कारण 40 किलोमीटर का हाईवे निर्माण का काम अचानक रोकना पड़ा। आगे पढ़िए
दरअसल इस 40 किलोमीटर टुकड़े पर निर्माण के लिए वन मंत्रालय की मंजूरी नहीं मिल पाई थी। इसी वजह से बिजनौर बैराज के पास गंगा नदी पर बनने वाले पुल का काम भी आगे नहीं बढ़ पा रहा था। अब वन मंत्रालय की एनओसी मिलने के बाद बिजनौर बैराज पर एक और पुल के निर्माण का काम भी शुरू हो जाएगा। जो कि फोरलेन के प्रोजेक्ट में ही शामिल है। मौजूदा बैराज और नए पुल के बीच में करीब 500 मीटर का गैप रखा जाएगा। 126 किलोमीटर लंबे हाईवे की राह आसान बनाने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सवा दो हजार करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी है। इस बजट से बिजनौर से बहसूमा तक का निर्माण कार्य किया जाएगा। यह हाईवे बनने से यूपी का बिजनौर व उत्तराखंड का पौड़ी गढ़वाल जिला सीधे दिल्ली से जुड़ जाएगा।