परिजन पुलिस थाने के चक्कर काट रहे हैं, लोगों से पूछताछ कर रहे हैं, लेकिन विजय लक्ष्मी के बारे में कुछ पता नहीं चल सका।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: Rudraprayag Lakshmi Bhatt missing
रुद्रप्रयाग: बेटियां घर की रौनक होती हैं। उनकी हंसी से पूरा घर चहकता है, लेकिन जब नाजों से पाली गई बेटियां अचानक कहीं गुम हो जाती हैं तो परिवार पर जो बीतती है, उसे शब्दों में नहीं बताया जा सकता।
Rudraprayag Lakshmi Bhatt missing
इस दर्द को सिर्फ वही महसूस कर सकता है, जिसके घर में बेटी हो। रुद्रप्रयाग का रहने वाला एक परिवार इन दिनों ऐसे ही दुख का सामना कर रहा है। इस परिवार की 19 साल की बेटी बीते कई दिनों से लापता है। परिजन पुलिस थाने के चक्कर काट रहे हैं, लोगों से पूछताछ कर रहे हैं, लेकिन बिटिया के बारे में कुछ पता नहीं चल सका। 19 साल की विजय लक्ष्मी पुत्री सतीश भट्ट 3 अप्रैल से लापता है। विजय लक्ष्मी का परिवार रुद्रप्रयाग में घोलतीर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले छिनका गांव में रहता है। परिजनों के मुताबिक 3 अप्रैल की सुबह विजय लक्ष्मी कर्णप्रयाग कॉलेज के लिए निकली थी। वो बीए की स्टूडेंट है।
विजय लक्ष्मी सुबह 9 बजे घर से कॉलेज के लिए निकली, लेकिन कॉलेज नहीं पहुंची और न ही घर लौटी। विजय लक्ष्मी कहां गई, उसके साथ क्या हुआ इस बारे में कोई सूचना नहीं मिल सकी है। परिवार वाले अनहोनी की आशंका से डरे हुए हैं। माता-पिता ने खाना छोड़ दिया है। रात-रातभर रोते रहते हैं और बेटी की सलामती की प्रार्थना करते हैं। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। विजय लक्ष्मी की तलाश जारी है। राज्य समीक्षा आप सब से विजय लक्ष्मी की खोजबीन में मदद करने की अपील करता है। अगर आपको इस बिटिया के बारे में कोई भी सूचना मिले तो मोबाइल नंबर 98716 66802 पर सूचना दें। इस खबर को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं ताकि एक परिवार को उसकी गुमशुदा बेटी मिल सके।