उत्तराखंड की एक ही जेल में 54 कैदी मिले HIV पॉजिटिव, प्रशासन में मचा हड़कंप

यह खबर कुमाऊ की हल्द्वानी जेल से आ रही है। हल्द्वानी जेल में 54 कैदी एचआईवी पॉजिटिव मिले हैं।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Haldwani Jail HIV positive prisoners: 54 HIV positive prisoners in Haldwani Jail
Image: 54 HIV positive prisoners in Haldwani Jail

हल्द्वानी: उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक ही जेल में 54 कैदी एचआईवी पॉजिटिव मिले हैं। जी हां यह खबर कुमाऊ की हल्द्वानी जेल से आ रही है।

54 HIV positive prisoners in Haldwani Jail

हल्द्वानी जेल में 54 कैदी एचआईवी पॉजिटिव मिले हैं। इतनी बड़ी संख्या में कैदियों के एचआईवी पॉजिटिव मिलने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। इन 54 कैदियों में से एक महिला कैदी भी है जो एचआईवी पॉजिटिव पाई गई है। सभी कैदियों को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वहां उनका इलाज चल रहा है। आपको बताते हैं कि इस समय हल्द्वानी जेल में 1629 पूर्व कैदी हैं और 70 महिला कैदी हैं पुलिस टॉप जेल में एचआईवी संक्रमण का ख्याल नाम कैदियों में ज्यादातर ड्रग्स एडिक्शन के चलते देखा गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक फरवरी महीने में 23 कैदी एचआईवी पॉजिटिव मिले। मार्च महीने में 17 कैदी एचआईवी पॉजिटिव मिले। इसके अलावा 14 कैदी पहले के शामिल है। कुल मिलाकर 54 कैदियों के एचआईवी पॉजिटिव जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।