ऋषिकेश पहुंची बॉलीवुड की सुपरहिट गायिका श्रेया घोषाल, कहा- यहां अपार शांति मिलती है

मशहूर गायिका श्रेया घोषाल ने कहा परमार्थ निकेतन गंगा आरती अद्भुत, अलौकिक और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने वाली है। यहां आकर अपार शांति का अनुभव हो रहा है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Shreya ghoshal rishikesh : Bollywood singer Shreya Ghoshal in Rishikesh
Image: Bollywood singer Shreya Ghoshal in Rishikesh

ऋषिकेश: उत्तराखंड की शांत वादियां बॉलीवुड हस्तियों को खूब भा रही हैं। वो यहां आकर न सिर्फ प्रकृति के सानिध्य का लुत्फ उठा रहे हैं, बल्कि आध्यात्म के जरिए खुद को भी तलाश रहे हैं।

Bollywood singer Shreya Ghoshal in Rishikesh

शुक्रवार को मशहूर गायिका श्रेया घोषाल भी ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन पहुंची। यहां उन्होंने परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से भेंट कर, उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद श्रेया घोषाल ने विश्व विख्यात गंगा आरती में हिस्सा लेकर विश्व शांति यज्ञ में आहुतियां समर्पित की। इससे पहले गुरुकुल के ऋषि कुमारों ने गायिका श्रेया घोषाल का अभिनंदन किया। इस मौके पर गायिका श्रेया घोषाल ने कहा परमार्थ निकेतन गंगा आरती अद्भुत, अलौकिक और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने वाली है। आगे पढ़िए

श्रेया ने कहा कि यहां आकर अपार शांति का अनुभव हो रहा है। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि सात्विक संगीत सुनने से मन को शांति और शक्ति मिलती है। संगीत एक ऐसा सशक्त माध्यम है जो शोर से दूर हमें शांति की ओर लौटने का संदेश देता है। इससे मानसिक व्याधि और तनाव दूर होता। श्रेया अपने मधुर संगीत की मिठास से माधुर्य घोलने का कार्य कर रही हैं। इस मौके पर साध्वी भगवती सरस्वती सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। बता दें कि बीते महीने मशहूर अभिनेत्री काजोल देवगन भी अपनी बहन तनीषा मुखर्जी संग तीर्थनगरी ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचीं थीं। उन्होंने गंगा आरती में शामिल होकर स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात की थी।