पीड़ित की कार रुद्रप्रयाग में स्थित घर में खड़ी थी, पर देहरादून में कार का चालान कट गया। चालान कटने की वजह सुनकर आपको भी हंसी आ जाएगी।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
Image: Car parked in Rudraprayag was challaned in Dehradun
देहरादून: उत्तराखंड में ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही ने एक शख्स को बड़ी टेंशन दे दी।
Car parked in Rudraprayag challaned in Dehradun
इस शख्स की कार रुद्रप्रयाग में स्थित घर में खड़ी थी, पर देहरादून में कार का चालान कट गया। चालान कटने की वजह सुनकर आपको भी हंसी आ जाएगी। ट्रैफिक पुलिस द्वारा भेजे मैसेज में लिखा है कि चालान इसलिए काटा गया, क्योंकि कार में ट्रिपलिंग की जा रही थी। जिस नंबर की कार का चालान हुआ है, वो रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि में रहने वाले अनंत नेगी की है। अनंत ने कहा कि उनकी कार पिछले 7 दिनों से रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि में खड़ी है। शनिवार सुबह उनके फोन पर एक मैसेज आया। जिसमें लिखा था कि उनके नाम से रजिस्टर्ड ऑल्टो कार UK07DT5954 का 4500 रुपये का चालान किया गया है। चालान शुक्रवार रात 11.30 बजे के करीब राजपुर रोड, देहरादून में किया गया। वजह बताई गई कि ड्राइवर रैश ड्राइविंग कर रहा था, उसके पास लाइसेंस नहीं था, ट्रिपलिंग की जा रही थी।
अनंत ने बताया कि उनकी कार पिछले 7 दिन से अगस्त्यमुनि के घर में खड़ी है। ये कैसे संभव है कि जो कार 7 दिन से कोसों दूर खड़ी है, उसका चालान 8 अप्रैल को देहरादून में हो जाता है। अनंत ने ये भी कहा कि जिस वाहन चालक का नाम चालान रसीद में चंदन लिखा गया है, उस नाम के किसी शख्स को वे जानते तक नहीं। चालान करने की एक वजह ट्रिपलिंग बताई गई है। अब ट्रिपलिंग के लिए कार के चालान का क्या तुक बनता है। अनंत ने कहा कि हो सकता है कि कोई उनके कार के नंबर का गलत इस्तेमाल कर रहा हो, या फिर पुलिस ने वाहन नंबर चालान बुक में चढ़ाने में गलती कर दी। जो भी हो, लेकिन ये तो तय है कि ट्रैफिक पुलिस ने घोर लापरवाही बरती है, जिसका खामियाजा अनंत को भुगतना पड़ रहा है।