हम दिन रात मेहनत कर भर रहे हैं टैक्स, विधायकों के हिस्से आ रहा है 3 करोड़ के महंगे लैपटॉप और अन्य गैजेट्स, आरटीआई में हुआ खुलासा-
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: 3 37 Crore Invested for MLA Laptop in Uttarakhand
देहरादून: मेहनत करके और पाई पाई इकट्ठा करके हम जो मेहनत करते हैं और सरकार को टैक्स अदा करते हैं उसी टैक्स का भरपूर इस्तेमाल हमारे यहां के विधायक कर रहे हैं और हमारे ही जेब के खर्चे से सभी सुख सुविधाओं का भरपूर लाभ उठा रहे हैं।
3.37 Crore Invested for MLA Laptop in Uttarakhand
एक आरटीआई से खुलासा हुआ है कि उत्तराखंड में विधायकों के लैपटॉप पर जनता का 3.37 करोड़ रु खर्च हो रहा है। आरटीआई में मिली जानकारी के अनुसार राज्य गठन से लेकर पांचवी विधानसभा के गठन तक सदन के सदस्यों यानी विधायकों को अब तक 5 बार सभी लैपटॉप दिये गये हैं, जिस पर कुल 3 करोड़ 37 लाख 22 हजार 149 रूपये की धनराशि खर्च हुई है। आरटीआई में मिली जानकारी के अनुसार राज्य गठन से लेकर पांचवी विधानसभा के गठन तक सदन के सदस्यों यानी विधायकों को अब तक 5 बार सभी 71 विधायकों को लैपटॉप दिये गये हैं, जिस पर कुल 3 करोड़ 37 लाख 22 हजार 149 रूपये की धनराशि खर्च हुई है।
आंकड़ों पर नजर मारें तो 2004 में रू. 58,66,588 रूपये खर्च करके 71 लैपटॉप 82628 रू. प्रति लैपटॉप की दर से खरीदे गए। वहीं 13208 रू. प्रति प्रिंटर की दर के 71 प्रिंटर भी 9,37,768 के खरीदे गए थे। 2007 में 71 विधायकों के लिए फिर से 7019231रू. कीमत के लैपटॉप टैक्स सहित रू. 51,83000 खर्च करके खरीदे गये। वहीं, 8550 रू. की प्रति प्रिंटर की कीमत से टैक्स सहित 6,31,332 रूपये के खरीद कर विधायकों को दिए गए। वर्ष 2012 में 71 विधायकों के लिए 59,915 रू. कीमत से लैपटॉप और 1800 रूपये प्रति बैग की कीमत से और 4429 की कीमत से प्रति वेब कैमरा टैक्स सहित 49,26,385 रू. की कीमत से खरीदे गए। 2014 में 59390 रू. के मूल्य से 3 लैपटॉप टैक्स सहित 18,7078 के खरीद कर और 4965 कीमत से 3 प्रिंटर 14895 रूपये में खरीदे गए। वहीं वर्ष 2017 में सभी 71 विधायकों के लिए 64625 की दर से नए लैपटॉप खरीदे गए हैं।