क्या उत्तराखंड कांग्रेस में पड़ने वाली है फूट, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने दिए संकेत

बीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद रुद्रपुर विधायक तिलकराज बेहड़ के बीजेपी में शामिल होने की चर्चा है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Uttarakhand Congress conflict : There may be conflict in uttarakhand congress
Image: There may be conflict in uttarakhand congress

देहरादून: उत्तराखंड में जनाधार खो चुकी कांग्रेस के सामने अब अपनों को पाले में बनाए रखने की चुनौती है।

There may be conflict in uttarakhand congress

हाल में कांग्रेस के भीतर की अंतर्कलह खुलकर सामने आ गई। जिलाध्यक्षों के नामों को लेकर कांग्रेस दफ्तर में खूब हंगामा हुआ। नौबत गाली-गलौज और हाथापाई तक आ गई। ये सब चल ही रहा था कि बीते दिनों बीजेपी के बड़े नेता कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ से मिल आए। जिसके बाद रुद्रपुर विधायक तिलकराज बेहड़ के बीजेपी में शामिल होने की चर्चा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने हाल में जिस तरह के संकेत दिए हैं, उससे साफ है कि कांग्रेस को जल्द ही बड़ा झटका लग सकता है। आगे पढ़िए

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष से जब कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ समेत अन्य कांग्रेस नेताओं से हुई बीजेपी नेताओं की मुलाकात को लेकर पूछा गया तो वो बोले कि मुलाकात करने में कुछ भी गलत नहीं है। शिष्टाचार के साथ ही बातचीत के दौरान कई विषयों पर चर्चा होना स्वाभाविक है। बात करें कांग्रेस की तो प्रदेश में कांग्रेस अपनी जमीन खोती जा रही है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद से कांग्रेस राज्य में अब तक हुए चुनावों में पिछड़ती आ रही है। कांग्रेस के भीतर की गुटबाजी भी समय-समय पर देखने को मिलती रही है। पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव पर लगातार हमलावर रहे हैं। इस बीच स्वास्थ्य लाभ कर रहे विधायक बेहड़ से हाल में प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने मुलाकात की थी। सियासी गलियारों में इस मुलाकात के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।