उत्तराखंड: खेत में गेंहूं काटने गया था परिवार, अचानक हाथ में आए गुलदार के बच्चे..गांव में दहशत

ग्रामीणों का कहना है कि शावकों की मां अपने बच्चों को ढूंढते हुए इलाके में जरूर आएगी। इस दौरान वो किसी पर हमला भी कर सकती है।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Uttarakhand leopard cub: Leopard cub were found in Udham Singh Nagar farm
Image: Leopard cub were found in Udham Singh Nagar farm

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड का ऊधमसिंहनगर क्षेत्र...यहां केलाखेड़ा के ग्राम ठोठूपुरा में एक ग्रामीण खेत में गेहूं की फसल काट रहा था।

Leopard cub were found in Udham Singh Nagar farm

तभी उसे खेत में कुछ ऐसा दिखाई दिया, जिसने उसके होश उड़ा दिए। वो डर से सिहर गया। दरअसल खेत में गुलदार के दो शावक थे। इस बात की सूचना जैसे ही इलाके में फैली मौके पर ग्रामीणों का जमघट लग गया। लोग गुलदार के शावकों को देखने के लिए पहुंचने लगे। बाद में वन विभाग को सूचना दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने शावकों को अपने कब्जे में ले लिया। गुलदार के शावक वन विभाग की टीम को सौंप दिए गए, लेकिन क्षेत्र में अब भी डर का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का विश्वास है कि शावकों की मां अपने बच्चों को ढूंढते हुए इलाके में जरूर आएगी। आगे पढ़िए

इस दौरान वो किसी पर हमला भी कर सकती है। उत्तराखंड में वन्यजीवों ने आवासीय क्षेत्रों का रुख कर लिया है, जिस वजह से हर दिन कहीं न कहीं गुलदार की धमक देखने को मिल रही है। ठोठूपुरा गांव में बीते दिन किसान गुरमीत सिंह अपने खेत में गेहूं की फसल की कटाई कर रहा था, तभी उसे खेत में गुलदार के दो शावक नजर आए। इस बारे में तुरंत वन विभाग को सूचना दी गई, लेकिन विभाग की टीम कई घंटे बीतने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची। बाद में जब टीम मौके पर पहुंची तो शावकों को उन्हें सौंप दिया गया। ग्रामीणों ने कहा कि इलाके में गुलदार की चहलकदमी लगातार बनी हुई है। कई लोगों पर गुलदार हमला भी कर चुका है। वन विभाग को इलाके में गश्त बढ़ानी चाहिए।