जय बदरी विशाल: 27 अप्रैल सुबह 7.10 बजे खुलेंगे बदरीनाथ के कपाट

27 अप्रैल 2023 को प्रात: 7:10 बजे शुभ मुहूर्त पर दर्शनार्थियों के लिए खोले जायेंगे श्रीबदरीनाथ जी के कपाट।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Badrinath dham kapat : badrinath dham kapat opening on 27 april
Image: badrinath dham kapat opening on 27 april

चमोली: 27 अप्रैल 2023 को प्रात: 7:10 बजे शुभ मुहूर्त पर दर्शनार्थियों के लिए खोले जायेंगे श्रीबदरीनाथ जी के कपाट

Badrinath dham kapat opening on 27 april

दिनाँक 27 अप्रैल2023 को बोलान्दा बदरी टिहरी महाराज श्री मनुजेंद्र शाह के आज्ञा अनुसार एवं कुंवर भवानी प्रताप की उपस्थिति में श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट राजगुरू माधव प्रसाद नौटियाल, उनके सुपुत्र राजगुरू स्वस्तिक नौटियाल एवं राजगुरु परिवार के आचार्य कृष्णानन्द नौटियाल के द्वारा खोले जायेंगे श्रीबदरीनाथ जी के कपाट। श्रीबदरीनाथ केदारनाथ मन्दिर समिति के माननीय अध्यक्ष श्री अजेन्द्र अजय, मुख्यकार्यकारी बी के टी सी, मन्दिर समिति के धर्माधिकारी, विद्वान् वेदपाठियों, कर्मचारियो एवं देश से पहुंचे हजारों-हजार दर्शनाभिलाषियों एवं स्थानीय जनता की उपस्थिति में पूर्व टिहरी नरेश जी महाराज के प्रतिनिधि राजवंशी कुंवर ठाकुर भवानी प्रताप सिंह जी की उपस्थिति में टिहरी राजपरिवार के राजगुरु पण्डित माधव प्रसाद नौटियाल, उनके सुपुत्र प० स्वस्तिक नौटियाल एवं राजगुरु परिवार के आचार्य कृष्णानन्द नौटियाल के द्वारा श्री बदरीविशाल के कपाट आम दर्शनार्थियों के लिए दि०27 अप्रैल 2023 को विधिवत खोल दिये जायेंगे। परंपरा के अनुसार सदियों से प्रत्येक वर्ष श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट बोलान्दा बदरी टिहरी दरवार देखरेख में "टिहरी राजगुरू नौटियाल परिवार" द्वारा ही खोले जाते हैं। उक्त परम्परा वर्तमान समय में भी जारी है।

  • Youtube सब्सक्राइब करें: