उत्तराखंड: भयानक हादसे के बाद एक ही गांव से उठी दो अर्थियां, इलाके में शोक की लहर

हादसे के वक्त वाहन में 3 लोग सवार थे, जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई। एक महिला गंभीर रूप से घायल है।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Vikasnagar road accident : Utility van fell in to ditch in Vikasnagar
Image: Utility van fell in to ditch in Vikasnagar

देहरादून: उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा।

Utility van fell in to ditch in Vikasnagar

ताजा मामला विकासनगर क्षेत्र का है। जहां चकराता से विकासनगर के लिए जा रही एक यूटिलिटी खाई में गिर गई। हादसे के वक्त वाहन में 3 लोग सवार थे, जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई। एक महिला गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि यूटिलिटी खाई में पलटते हुए टोंस नदी में जा गिरी थी। मौके से हादसे की दिल दहला देने वाली तस्वीरें आई हैं। यूटिलिटी वाहन सुबह सात बजे विकासनगर के लिए निकला था, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। आगे पढ़िए

यूटिलिटी खाई में पलटकर टोंस नदी में जा गिरी। यूटिलिटी में एक महिला सहित एक ही परिवार से तीन लोग सवार थे। जिनमें दो की मौके पर मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों में 48 वर्षीय पूरण सिंह पुत्र बरदावर सिंह और 27 वर्षीय मनोज पुत्र राजेंद्र सिंह शामिल हैं। दोनों मैलोत क्वानू गांव के रहने वाले थे। घायल महिला की पहचान 42 वर्षीय सामो देवी पत्नी पूरण सिंह के रूप में हुई। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने के बाद एडीएफआर और तहसील प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। हादसा किस वजह से हुआ, ये पता नहीं चल सका है। पुलिस की जांच जारी है।