उत्तराखंड में कल से अग्निवीर भर्ती, 2 मिनट में पढ़ लीजिए पूरी जानकारी

अग्निवीर भर्ती का पहला चरण अल्मोड़ा आर्मी सेंटर से शुरू हो रहा है। यहां पर दौड़ के लिए 20 जून को अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया है
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Uttarakhand Agniveer bharti: Uttarakhand Agniveer Recruitment 2023 All Detail
Image: Uttarakhand Agniveer Recruitment 2023 All Detail

अल्मोड़ा: अगर आप भी फौज में जाने का जज्बा और सपना रखते हैं और अगर आप देश के लिए कुछ करना चाहते हैं तो 20 जून से अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में अग्निवीरों की भर्ती शुरू हो रही है।

Uttarakhand Agniveer Recruitment 2023 All Detail

जी हां, उत्तराखंड में अग्निवीर भर्ती 20 जून से शुरू हो रही है। अग्निवीर भर्ती का पहला चरण अल्मोड़ा आर्मी सेंटर से शुरू हो रहा है। यहां पर दौड़ के लिए 20 जून को अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया है। इसके लिए कुछ जरूरी गाइडलाइंस भी जारी की गई है। वहीं उत्तराखंड में अग्निवीर भर्ती की शुरुआत 20 जून से हो रही है। अग्निवीर भर्ती का पहला सेंटर अल्मोड़ा को बनाया गया है। अग्निवीरों के लिए भर्ती में अल्मोड़ा जिले और आसपास के जिलों के अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया है। आगामी 20 जून से सेना भर्ती कार्यालय अल्मोड़ा के अंतर्गत रानीखेत आर्मी सेंटर पर होने वाली भर्ती के लिए तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। आगे पढ़िए

स्थानीय जिल प्रसाशन ने दूर दूर से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए शहर में रैन बसेरों में ठहरने की व्यवस्था की है। रात ढाई बजे से सुबह 6 बजे तक होगी एंट्री: अग्निवीर भर्ती के लिए 20 जून को रात ढाई बजे से अभ्यर्थियों की सैन्य परिसर में एंट्री शुरू कर दी जाएगी। एंट्री सुबह 6 बजे तक खुली रहेगी। 6 बजे के बाद एंट्री नाम मिलेगी। सेना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सेना भर्ती कार्यालय अल्मोड़ा के तहत आनेवाले चार जिले- बागेश्वर, नैनीताल, उधम सिंह नगर और अल्मोड़ा के अलावा उत्तर प्रदेश के भी कुछ जिलों के अभ्यर्थियों के लिए रानीखेत सेंटर तय किया गया है। रानीखेत में कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर रानीखेत के सोमनाथ स्टेडियम में यह भर्ती आयोजित की जा रही है.