होनहार मान्या ने वर्ल्ड स्कॉलर कप के फाइनल राउंड के लिए क्वालिफाई कर लिया है, जो कि यूएसए में आयोजित होगा।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: Kotdwar Manya Bhatia in World Scholar Cup Final
कोटद्वार: उत्तराखंड की होनहार बेटियों ने दोहा में हुई वर्ल्ड स्कॉलर कप चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का मान बढ़ाया है।
Kotdwar Manya in World Scholar Cup
इनमें पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार की रहने वाली मान्या भाटिया भी शामिल हैं। व्यवसायी गौरव भाटिया की होनहार बिटिया मान्या देहरादून के वेनटेज हॉल गर्ल्स रेजिडेंशियल स्कूल की छात्रा हैं। मान्या ने दसवीं की परीक्षा में 96.4 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। अब उन्होंने वर्ल्ड स्कॉलर कप के फाइनल राउंड के लिए क्वालीफाई किया है, जो कि यूएसए में आयोजित होगा। फाइनल राउंड के लिए स्कूल की 9 छात्राएं चयनित हुई हैं, जिनमें दो छात्राएं उत्तराखंड की हैं। मान्या के अलावा रुद्रपुर की एक छात्रा ने भी फाइनल राउंड के लिए क्वालीफाई किया है। इससे पहले इन सभी छात्राओं ने दोहा में हुई वर्ल्ड स्कॉलर्स कप चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया था। ग्लोबल राउंड में मान्यता ने 6 मेडल जीते। आगे पढ़िए
Kotdwar Manya Bhatia
अब वो यूएसए में होने वाले अगले राउंड के लिए चुनी गई हैं। फाइनल राउंड नवंबर में अमेरिका में आयोजित होगा, जिसमें मान्या उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करती नजर आएंगी। ग्लोबल राउंड में शानदार प्रदर्शन करने वाली मान्या ने बताया कि उत्तराखंड की दो छात्राओं ने ग्लोबल राउंड में प्रतिभाग किया था, इसी के साथ दोनों ने अगले दौर के लिए क्वालीफाई कर लिया है। चैंपियनशिप के पहले क्वालीफाई राउंड में देश के टॉप 25 स्कूलों के 1800 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। चैंपियनशिप में मान्या ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 मेडल जीते। मान्या होनहार होने के साथ ही समझदार भी हैं, वो भविष्य में डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहती हैं। मान्या ने कहा कि प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं हैं। इसीलिए वो डॉक्टर बनकर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना चाहती हैं। राज्य समीक्षा टीम की ओर से मान्या भाटिया को शुभकामनाएं, हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।