Haridwar के Spa Center में जिन लड़कियों को काम पर रखा गया, उन्हें न तो स्पा संबंधी काम का अनुभव था और न ही उनका पुलिस वैरिफिकेशन कराया गया था।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Police action on two spa centers in Haridwar
हरिद्वार: उत्तराखंड में जगह-जगह स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चल रहे हैं। इनके खिलाफ पुलिस प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है, अवैध रूप से चल रहे स्पा सेंटरों के खिलाफ अभियान चल रहा है।
Haridwar Police action on two spa centers
इसी कड़ी में हरिद्वार में दो स्पा सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जांच में पता चला कि दोनों सेंटर बिना पंजीकरण के चलाए जा रहे थे। स्पा सेंटर में काम करने वाली महिला कर्मचारियों का वैरिफिकेशन नहीं हुआ था, साथ ही ग्राहकों का रिकॉर्ड भी नहीं रखा गया। दोनों सेंटर सील करने के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई है। अनियमितता पर 8 आरोपियों का चालान किया गया है। मामला सिडकुल क्षेत्र का है। यहां पेंटागन मॉल में चल रहे स्पा सेंटरों पर संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत पर पुलिस ने छापेमारी की।
पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां मसाज सेंटर की आड़ में संदिग्ध गतिविधियां हो रही हैं। एसएसपी के निर्देश पर सिडकुल थाना पुलिस ने स्पा सेंटर पर छापा मारा तो तो वहां हड़कंप मच गया। मॉल में ग्रीन वैली और फ्लोट एंड फ्लाई के नाम से दो स्पा सेंटर चल रहे थे, लेकिन दोनों ही रजिस्टर्ड नहीं थे। यहां बिजनौर और बागपत की लड़कियों को काम पर रखा गया था, इनका भी वैरिफिकेशन नहीं कराया गया। ज्यादातर लड़कियों के पास स्पा सेंटर में काम करने का कोई अनुभव नहीं था। स्पा सेंटर में ग्राहकों का भी कोई रिकॉर्ड नहीं रखा जा रहा था, ऐसा क्यों किया जा रहा था, इसकी जांच की जा रही है। अनियमितता मिलने पर पुलिस ने महिलाकर्मियों समेत आठ लोगों का पुलिस एक्ट में चालान किया है। Haridwar के इन Spa Center को सील करने की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई है।