उत्तराखंड की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर, डेंजर जोन में 3 सांसद, BJP के सर्वे में मिला फीडबैक

भाजपा ने किया सर्वे, डेंजर जोन में हैं भाजपा के तीन संसद, 2 मिनट में पढ़िए राजनीति से जुड़ी आज की बड़ी खबर
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Uttarakhand three MP danger zone: uttarakhand bjp internal survey 3 mp in danger zone
Image: uttarakhand bjp internal survey 3 mp in danger zone

देहरादून: 2024 के इलेक्शन को लेकर भाजपा ने तैयारी तेज करदी है। उत्तराखंड में भी भाजपा और अधिक एक्टिव हो गई है।

Uttarakhand bjp survey 3 mp in danger zone

इस बीच एक सर्वे किया गया है जिस के मुताबिक उत्तराखंड में भाजपा के तीन लोकसभा सांसद डेंजर जोन में बताए जा रहे हैं। पार्टी इन सीटों पर मजबूत स्थिति में हैं लेकिन सासंदों की अपनी स्थिति पार्टी की अपेक्षा के अनुरूप नहीं है। लाइव हिंदुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक पार्टी के आंतरिक र्वे में यह फीडबैक सामने आया है। इसके बाद पार्टी शीर्ष नेतृत्व की ओर से सांसदों को आगाह किया गया है। ऐसा रहा है उत्तराखंड भाजपा में बदलाव की उम्मीद भी है। दरअसल भाजपा हमेशा से ही अपनी छवि को लेकर काफी ज्यादा सतर्क रही है। सभी इलेक्शन में भाजपा सबसे अधिक एक्टिव भी दिखती है। इस बार भी जोर शोर से 2024 के लोकसभा चुनावों की तैयारी में भाजपा जुटी हुई है। आगे पढ़िए

इसके तहत अभी- अभी एक महीने का महाजनंसपर्क अभियान समाप्त हुआ है। इस अभियान के जरिए पार्टी ने घर- घर संपर्क कर लोगों को फिर से 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर से भाजपा की सरकार बनाने की अपील की है। पार्टी सूत्रों के अनुसार हाल में राज्य में कराए गए एक आंतरिक सर्वे में पार्टी के कुछ सांसदों की स्थिति ठीक नहीं पाई गई है। ऐसे में 2024 के चुनावों के लिए राज्य में चेहरे बदले जाने की चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, पार्टी के स्तर अभी इस संदर्भ में कोई निर्णय नहीं लिया गया है। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व महाजनसंपर्क अभियान के तहत किए कार्यों को लेकर राज्य के पदाधिकारियों के साथ सात जुलाई यानी आज बैठक कर रहा है। इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय महासचिव संगठन के साथ ही राज्य के प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री संगठन शामिल रहेंगे। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा स्ट्रांग है। चुनावों को लेकर फीडबैक के लिए पार्टी समय समय पर सर्वे कराती है। यह बेहद गोपनीय होते हैं। ऐसे में हमारा सिर्फ यही प्रयास रहता है कि हम अधिक से अधिक मतों से जीत अर्जित करें।