उत्तराखंड में 1 से 10 सितंबर तक अग्निवीर भर्ती, 2 मिनट में पढ़ लीजिए पूरी डिटेल

Uttarakhand Agniveer Bharti जिला प्रशासन ने अग्निवीर भर्ती की तैयारियां शुरू कर दी है। गबर सिंह कैंप में एक से 10 सितंबर तक भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Uttarakhand Agniveer Bharti: uttarakhand agniveer recruitment in kotdwar all detail
Image: uttarakhand agniveer recruitment in kotdwar all detail

कोटद्वार: सेना भर्ती को लेकर उत्तराखंड के युवाओं में खूब जुनून दिखता है। सेना का हिस्सा बनने के लिए यहां के युवा कई-कई साल तक मेहनत करते हैं। अब इस मेहनत को मैदान पर दिखाने का वक्त आ गया है।

Agniveer recruitment in kotdwar all detail

कोटद्वार के गबर सिंह कैंप में एक से 10 सितंबर तक अग्निवीर भर्ती का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन ने अग्निवीर भर्ती की तैयारियां शुरू कर दी है। भर्ती रैली के दौरान शांति व्यवस्था के साथ ही विभागीय अधिकारियों को भर्ती कार्यालय लैंसडौन के अधिकारियों से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। भर्ती के दौरान अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए खास इंतजाम किए गए हैं। डीएम डॉ. आशीष चौहान ने उपजिलाधिकारी कोटद्वार, लैंसडौन, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड दुगड्डा को भर्ती स्थल पर बैरिकेडिंग, टैंट, पेयजल, बिजली, मोबाइल टायलेट व अन्य की व्यवस्था पूर्ण करने के निर्देश दिए। आगे पढ़िए

साथ ही कहा कि उपजिलाधिकारी कोटद्वार व लैंसडौन, सेना भर्ती कार्यालय के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर भर्ती आयोजन की रूपरेखा तैयार कर 7 दिन के भीतर रिपोर्ट पेश करें। मुख्य चिकित्साधिकारी व कोटद्वार-लैंसडौन के एसडीएम को भर्ती स्थल पर चिकित्सक, चिकित्सा परिचालक, एंबुलेंस व दवाइयां उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं। जल संस्थान के अधिकारियों से भर्ती स्थल एवं रेस प्रतीक्षा क्षेत्र व चिकित्सा शिविर के समीप प्रतिदिन पानी के टैंकर स्थापित करने को कहा गया है। डीएम ने पुलिस विभाग को Kotdwar Agniveer Bharti के दौरान भर्ती स्थल पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाने और अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं।