Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
हरिद्वार: हरिद्वार का रानीपुर इलाका। यहां 26 जुलाई को टिबड़ी रोड के किनारे एक युवती का कंकाल मिला था।
पुलिस ने शिनाख्त की कोशिशें शुरू कीं तो 30 जुलाई को बिजनौर निवासी रामप्रसाद सिडकुल थाने पहुंचा और बताया कि कंकाल उसकी बेटी रवीना का है। रवीना 11 जुलाई से लापता थी। रवीना की मौत पुलिस के लिए एक पहेली बनी हुई थी, लेकिन आखिरकार पुलिस ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाने में कामयाब रही। रवीना की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। रवीना और उसका प्रेमी पुनीत बिजनौर में रहते थे। दोनों की जाति अलग थी इसलिए परिवार वाले शादी के लिए राजी नहीं हुए। कुछ दिन पहले पुनीत ने परिवार की रजामंदी से किसी और से शादी कर ली। वो अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गया, लेकिन जब रवीना ने कहीं और सगाई की तो पुनीत तिलमिला गया।
वो रवीना पर शादी न करने का दबाव बनाने लगा। तंग आकर रवीना ने अपना सिम बदल लिया। इससे पुनीत गुस्से में पागल हो गया। 11 जुलाई को वो उसे अपने साथ सुनसान जगह ले गया और उसकी हत्या कर दी। पुनीत ने बताया कि वो और रवीना सिडकुल की कंपनी में काम करने के दौरान करीब आ गए थे, पर पुनीत के घरवाले शादी के लिए राजी नहीं हुए। पुनीत ने सोचा कि रवीना की हत्या के बाद वो बचकर निकल जाएगा, लेकिन एक पुराने सिम ने उसका खेल सामने ला दिया। वहीं, बीते दिनों जब रवीना का कंकाल मिला तो पिता और बहन फफक-फफक कर रो पड़े। दोनों ने हाथ जोड़कर पुलिस विनती करते हुए कहा कि आरोपी को फांसी की सजा दिलाएं। एसएसपी ने ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को शाबाशी दी। रवीना का हत्यारा पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।